चुनाव के बाद पहली बार वायनाड पहुंचे राहुल, बोले- आपके लिए संसद के भीतर और बाहर लड़ूंगा
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में केरल के वायनाड से जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को जनता की धन्यवाद करने वायनाड पहुंचे। राहुल ने इस बार दो सीटों से चुनाव लड़ा था। इसमें वायनाड के अलावा उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट
शामिल थी। लेकिन अमेठी से ही हार जाना राहुल के लिए अधिक दुखद है क्योंकि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के अमेठी से तीन बार सांसद रह चुके हैं। अमेठी से बीजेपी की स्मृति ईरानी ने जीत हासिल की है। इसके अलावा वायनाड में राहुल 400,000 वोटों से जीते हैं।

राहुल के वायनाड पहुंचने पर भारी बारिश के बावजूद पार्टी कार्यक्रर्ताओं ने उनके लिए नारे लगाए और स्वागत किया। कई लोगों ने हाथ में तख्ती ले रखी थी जिसपर लिखा था- देश में पार्टी के लिए आप ही एक उम्मीद बचे हैं। वायनाड में राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने उनका स्वागत किया। इसके अलावा नेता विपक्ष रमेश चेन्नीथाला और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के प्रमुख नेताओं ने उनका स्वागत किया। उनका पहला रोड शो कालिकवु में था, जो मलप्पुरम जिले में वंदूर विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यहां बारिश ने इंतजार कर रहे लोगों को भिगो दिया।
राहुल ने यहां जनता से कहा कि- मैं सचमुच आप लोगों का कर्जदार हूं। आपने मुझे गौरवांवित किया, मैं आप लोगों का भरोसा बनाए रखूंगा। उन्होंने कहा कि मैं आप लोगों के लिए संसद के भीतर और बाहर लड़ूंगा। आप लोग मेरी प्राथमिकता हैं। बता दें कि राहुल गांधी ने निलंबूर में सड़क किनारे चाय पी जो कि काफी चर्चा में आ गई।
यह भी पढ़ें- पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे राहुल गांधी, मोदी के लिए कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications