पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे राहुल गांधी, मोदी के लिए कही ये बात
अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे राहुल गांधी, मोदी के लिए कही ये बात
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार अपने ससंदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे राहुल गांधी ने यहां कहा कि क्षेत्र के लोगों के लिए उनका घर हमेशा खुला है। शुक्रवार को तीन दिन के केरल दौरे पर पहुंचे राहुल ने रोड शो कर यहां की जनता को धन्यवाद दिया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार नफरत का सहारा ले रही है।

मुझे सांसद चुनने के लिए धन्यवाद
राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट पर चार लाख से ज्यादा वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज कर यहां से सांसद चुने गए हैं। राहुल गांधी चुनाव के बाद से सार्वजनिक कार्यक्रम में नहीं दिखे थे। शुक्रवार को वो केरल पहुंचे और मलप्पुरम जिले के कलिकावु में रोड शो किया। उन्होंने कहा कि वो वायनाड के मतदाताओं को शुक्रिया कहने आए हैं। उन्होंने कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस पार्टी से हैं। आपने मुझे जो समर्थन दिया, वो अद्वितीय है। वायनाड के हर व्यक्ति के लिए मेरे घर के दरवाजे खुले हैं।
कार्यकर्ताओं से भी मिल रहे राहुल
इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट किया, आज दोपहर से रविवार तक मैं नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए केरल के वायनाड में रहूंगा। यह एक व्यस्त कार्यक्रम होगा और तीन दिन में 15 अभिनंदन कार्यक्रमों की योजना है।

मोदी और राहुल दोनों केरल में
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दोनों ही केरल पहुंचे हैं। दोनों ही नेता अपनी-अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हं। शुक्रवार क राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में हैं तो वहीं प्रधानमंत्री आज शाम कोच्चि के गुरुवयूर मंदिर में पूजा करेंगे। शनिवार सुबह-सुबह पीएम मोदी गुरूवयूर मंदिर में पूजा करने पहुंचेंगे।












Click it and Unblock the Notifications