भाजपा के लोग हिंदुत्‍व की बात करते हैं पर गीता नहीं पढ़ते: राहुल गांधी

Rahul Gandhi rally in Guwahati, Asam
गुवाहाटी। कांग्रेस के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने गुवाहाटी में चुनावी रैली को संबोध‍ित करते हुए कहा कि जो लोग यहां आकर कहते हैं कि हम असम को तीन चार महीने में बदल देंगे, वो झूठ बोलते हैं। इस देश को बदलने का काम युवा और महिलाएं करेंगी। हम आम जनता को ताकत देना चाहते हैं, इसलिए आरटीआई लाए, भूमि अधिग्रहण बिल लाए। राहुल गांधी ने कहा कि मैं दिल्‍ली में रहता हूं, पंचायत कैसे चलाते है, ये आप जानते हैं, हम आपको शक्ति देना चाहते हैं। मैं अभी आदिवासियों के पास गया और उनसे बात की, मैंने उनसे बहुत सीखा है।

हम चाहते हैं कि आप देश का विकास करें, कानून बनायें और प्र‍गति करें क्‍योंकि असम में जो लोग रहते हैं, वो यहां के बारे में मुझसे ज्‍यादा जानते हैं। हमने जनता को ताकत दी। अगर आप बड़े नेताओं को देखें तो पाएंगे कि उन्‍होने जनता को चुना, जनता के सामने सिर झुकाया। हम लोगों के लिए प्‍यार से काम करते हैं। हम भोजन का अधिकार बिल लाए, रोजगार गारंटी कानून लाए और इसमें विपक्ष के लोगों ने रोंक लगाई और कहा कि इससे पैसा जाया होगा लेकिन हमने आपके लिए ये किया और वो भी बिना घमंड, गुस्‍से के। हम प्‍यार से काम करते हैं। जो लोग कहते हैं कि वो कुछ महीने में बदलाव ला देंगे वो जनता का मजाक उड़ा रहे हैं क्‍योंकि इस देश को आगे बढ़ाने के लिए जनता पिछले सत्‍तर साल से काम कर रही है।

राहुल ने कहा कि भाजपा ने यहां प्रदेश को लूटा, हमने यहां विकास किया। पुल बनाये, सड़क बनाई, इंस्‍टीट्यूट खोले, लाखों महिलाओं को बैंक से जोड़ा। हमने किसानों का 60 हजार करोड़ बिल माफ कर दिया। हम आपके साथ मिलकर विकास करना चाहते हैं।

यहां इतनी भीड़ है लेकिन मगर महिलाएं कम दिखाई दे रही हैं। मैं एक दिन देखना चाहता हूं, जितनी शक्त‍ि हम पुरुष को देते हैं, उतनी महिलाओं को भी देना चाहते हैं। कल हरियाणा में एक मीटिंग हो रही थी, वहां एक गुजरात का सिख खड़ा था। 50 साल पहले मैं गुजरात आया था, पाकिस्तान से। हिन्दुस्तान की सरकार ने मुझे जमीन दी और मैंने वहां खेती की। 40 साल बाद गुजरात सरकार कहती है, कि आप बाहर के हो आप यहां से निकलो। देख‍िये जब ये महाराष्ट्र में बात करते हैं, तो उत्तर प्रदेश के लोग आउटसाइडर हो जाते हैं। जब बिहार में यूपी में जाते हैं, तब महाराष्ट्र के लोगों से कहते हैं, आप यहां से जाइये। नॉर्थ ईस्ट के लोगों को दिल्ली में मिलते हैं, तो कहते हैं आप यहां से जाइये।

मुर्दाबाद नहीं कहिये, शांति की पार्टी है, दिल से सोचने की पार्टी है

भाजपा के नेता हिन्दुत्व की बात करते हैं, लेकिन हमारी किताबें यानी गीता को पढ़ते नहीं हैं। उस किताब में लिखा है, सबकी इज्जत करो, प्यार से काम करो, दिल से काम करो, घमंड से काम मत करो। कुरान शरीफ में लिखा है, गुरुग्रंथ साहिब में लिखा है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी को हटा दो, कांग्रेस पार्टी पार्टी नहीं सोच है। आप जैसे लोग लोग हिन्दुस्तान से 3000 साल से हटाने की कोश‍िश कर रहे हो। गीता, अशोक, अकबर, गांधी जी ने यह बात कही, यह बात है कि इस देश में भाई चारा चलता है, ये दिल का देश है, यहां किसी को मिटाने की जरूरत नहीं है।

यहां सबकी बात सुनी जा सकती है, यह देश एक गुलदस्ता है, जिसमें महिलाओं के लिये जगह है, पुरुषों के लिये जगह है, प्यार के लिये जगह है, आज अगर कोई मिटेगा, तो वो लोग मिटेंगे जिनके दिल में क्रोध है।

पिछले 10 साल में कांग्रेस पार्टी ने 15 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से निकाला है। अब एक नया वर्ग तैयार हुआ है, 70 करोड़ लोग जो इस देश को चलाते हैं, बीपीएल के ऊपर और मिडिल क्लास के नीचे हैं। लोग जो टैक्सी चलाते हैं, बढ़ाई, सिक्योरिटी गार्ड आदि को हम मिडिल क्लास में लाना चाहते हैं। गरीबों की रक्षा करते रहेंगे। हम गरीबों की लड़ाई हम लड़ेंगे। लेकिन अब 70 करोड़ लोगों का जो वर्ग तैयार हुआ है, उनको हम शक्ति देना चाहते हैं।

हिन्दुस्तान को सुपर पावर बनाना है। 50 प्रतिशत यहां महिलाएं हैं, इनको शक्त‍ि दिये बिना देश आधा सुपरपावर बन सकता है। जब कांग्रेस पार्टी की सरकार आयेगी, तो महिलाओं को हम शक्त‍ि देंगे, युवाओं को शक्त‍ि देंगे। जब 50 प्रतिशत महिलाएं राज्यसभा, लोकसभा, विधानसभा में हर जगह दिखाई दें।

हमारा सिर्फ एक काम होता है, आपको शक्त‍ि देना, आपके हाथ खोलना। हमने असम में आपसे पूछ कर हमने कैंडिडेट चुना है। अब कांग्रेस के प्रत्येक कैंडिडेट का चुनाव जनता चुनेगी। आप जीतो और हिन्दुस्तान को आगे बढ़ाओ। कांग्रेस पार्टी को भी बदलने की जरूरत है। दिल्ली में मैं देखता हूं कि नॉर्थ ईस्ट से युवा आते हैं, काम करते हैं। बहुत अच्छा रेप्युटेशन बना रखा है। होटल के मैनेजर से पूछा कि इतने नॉर्थ ईस्ट के लोगों को क्यों नौकरी देते हो, तो उसने कहा ये बहुत अच्छा काम करते हैं।

आपके साथ जब गलत व्यवहार होता है, तो दु:ख होता है। कोई भी हो कहीं का भी हो, तमिलनाडु का हो, असम का हो, मण‍िपुर का हो, उसे ये नहीं लगे कि हिन्दुस्तान में ऐसी एक जगह है, जिसे मैं अपना घर नहीं मान पाऊं। बैंगलोर जाये तो उसे यह लगना चाहिये कि असम और बैंगलोर दोनों जगह मेरा घर है।

यहां एक युवा ने आत्मदाह किया, कांग्रेस प्यार की पार्टी है, हिंसा की पार्टी नहीं है। मैंने गोगोई जी से कहा, कि आप उसके परिवार के साथ प्यार से बात करें। गुस्से से बात नहीं बनेगी।

<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/_i8d3zsJRP8" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+