राहुल गांधी ने गालिब की शायरी बोलकर साधा पीएम मोदी पर निशाना
राहुल गांधी कहा- मैं गालिब के शब्दों में कहता हूं, 'हर एक बात पर कहते हो कि तू क्या है, तुम ही कहो कि ये अंदाज-ए-गुफ्तगू क्या है?'
नई दिल्ली। राहुल गांधी यूपी के बहराइच में पहुंचे और वहां पर नोटबंदी को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले गुजरात में हुई रैली में उन्होंने पीएम मोदी से भ्रष्टाचार के बारे में 2-3 सवाल पूछे हैं। वे बोले कि पीएम मोदी ने उन सवालों के तो कोई जवाब नहीं दिए, लेकिन जो सवाल पूछ रहा था उसका मजाक उड़ाया।

राहुल गांधी ने कहा, आप मेरा जितना मजाक उड़ाना चाहते हो उड़ाओ, लेकिन देश के युवाओं के सवालों का जवाब दो। उन्होंने कहा- मैं गालिब के शब्दों में कहता हूं, 'हर एक बात पर कहते हो कि तू क्या है, तुम ही कहो कि ये अंदाज-ए-गुफ्तगू क्या है?'
बैंकों में लगी लाइन का संदर्भ देते हुए राहुल गांधी बोले- मोदी जी ने कहा कि लाइन में चोर खड़े हुए हैं, आज बैंक के सामने मैंने लोग देखे, मोदी जी, वो चोर नहीं इमानदार गरीब हैं।
किसानों की आत्महत्या के मुद्दे को भी राहुल गांधी ने अपनी रैली में उठाया। उन्होंने कहा- हर रोज हमारे किसान आत्महत्या कर रहे हैं, हम इस समस्या को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास गए, लेकिन उन्होंने इस पर एक भी शब्द नहीं कहा।
किसानों की आत्महत्या के मुद्दे को भी राहुल गांधी ने अपनी रैली में उठाया। उन्होंने कहा- हर रोज हमारे किसान आत्महत्या कर रहे हैं, हम इस समस्या को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास गए, लेकिन उन्होंने इस पर एक भी शब्द नहीं कहा।
कालेधन की बात करते हुए राहुल ने कहा कि कालाधन उनके पास नहीं है जो लाइन में खड़े हैं। कालाधन उनके पास है जो आपके साथ हवाई जवाज में जाते हैं।
पीएम मोदी पर सवाल खड़ा करते हुए राहुल बोले कि क्या यहां कोई ऐसा है, जिसके अकाउंट में मोदी जी ने 15 लाख डलवाए? मुझे एक काले धन वाले का नाम बताओ जिसके इन्होंने जेल में डाला। एक भी नहीं। बल्कि उन्होंने ललित मोदी और विजय माल्या देश से भगा दिया।












Click it and Unblock the Notifications