बॉक्सर विजेंदर सिंह ने कहा तो ब्लैक बेल्ट राहुल गांधी ने दिखाया मार्शल आर्ट का जोरदार दांव
नई दिल्ली। राहुल गांधी के अकिडो की प्रेक्टिस करते हुए तस्वीरें सामने आई हैं। अकिडो जापानी मार्शल आर्ट की एक फॉर्म है। कांग्रेस नेता गौरव पंढ़ी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में राहुल गांधी अपने मार्शल आर्ट्स कोच सेंसई परितोस के साथ ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम में बॉक्सर विजेंदर ने राहुल गांधी से अपनी स्पोर्टस के दौरान की तस्वीरें और वीडियो शेयर करने को कहा था, जिसके बाद उनकी ये तस्वीरें सामने आई हैं।


राहुल से हुआ था नेताओं के खेलों में दिलचस्पी ना लेने पर सवाल
दिल्ली में 26 अक्टूबर को पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स के वार्षिक दिवस समारोह में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बोल रहे थे। यहां पर मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने उनसे पूछा की ऐसा क्यों है कि राजनेता स्पोर्ट्स में दिलचस्पी क्यों नहीं लेते। जवाब में राहुल गांधी ने कहा 'मैं इस लिस्ट में शामिल नहीं हूं क्योंकि मैं नियमित रूप से व्यायाम और स्वीमिंग करता हूं। मैं जापानी मार्शल आर्ट्स अकिडो में ब्लैक बेल्ट भी हूं। मैं खेलता हूं लेकिन सार्वजनिक मंच से इसके बारे में बात नहीं करता। मगर मेरी जिंदगी में स्पोर्ट्स है और रहेगा। क्योंकि ये बहुत जरूरी है।'

विजेंदर ने की थी राहुल से फोटो शेयर करने की बात
राहुल गांधी ने कहा कि वो हर रोज एक घंटा स्पोर्ट्स को देते हैं। मार्शल आर्ट के साथ-साथ साइकिलिंग और दौड़ना भी उनके रूटीन में शामिल है। हालांकि वो इसे निजी ही रखते हैं। इस पर विजेंदर ने कहा कि अगर वो अपनी प्रैक्टिस वगैरह की वीडियो या तस्वीरें शेयर करेंगे तो इससे युवाओं में खेल के प्रति दिलचस्पी बढ़ेगी। ऐसे में वो जरूर कोई तस्वीर शेयर करें।

मार्शल आर्ट ही नहीं तलवारबाजी भी जानते हैं राहुल
राहुल गांधी के मार्शल आर्ट कोच परितोस कर ने हाल ही में इंडिया टुडे से एक बातचीत में बताया कि वो राहुल गांधी से 2009 में मिले थे तब से ही दोनों साथ में प्रैक्टिस कर रहे हैं। राहुल तुगलक लेन स्थित हाउस में अपने अन्य दो दोस्तों के साथ ही भी अभ्यास करते हैं। उन्होंने बताया कि 2013 में मार्शल आर्ट्स के मास्टर जापान से भारत आए। इस दौरान राहुल को ब्लैक बेल्ट से नवाजा गया। परितोस ने बताया कि राहुल गांधी जापान में दस दिनों के लिए मार्शल आर्ट्स कोच के साथ रुक चुके हैं। राहुल गांधी तलवारबाजी भी जानते हैं।

क्या है अकिडो मार्शल आर्ट?
राहुल गांधी अकिडो में ब्लैक बेल्ट हैं। अकिडो जापानी मार्शल आर्ट का एक है। एकिडो को थ्रोइिंग, ज्वाइंट लाकिंग और स्ट्राइकिंग तकनीक के साथ जापान के पारंपरिक हथियार, तलवार और चाकू के साथ खेला जाता है। एकिडो जापानी मार्शल आर्ट्स का एक मुश्किल फॉर्म है। इसे दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण मार्शल आर्ट कहा जाता है। इसे करीब 100 साल पुराना माना जाता है।

शादी पर भी बोले राहुल गांधी
राहुल गांधी से 112वें एनुएल सेशन और पीएचडी एनुअल अवार्ड फॉर एक्सीलेंस 2017 पर आयोजित कार्यक्रम में विजेंदर ने राहुल से खेलों के साथ-साथ उनकी शादी को लेकर भी सवाल किया। राहुल गांधी ने अपनी शादी को लेकर कहा कि ये तो किस्मत की बातें हैं और मैं किस्मत पर भरोसा करता हूं, शादी जब होगी हो जाएगी। राहुल गांधी ने ये तब कहा, जब विजेन्दर ने राहुल से सवाल किया कि आप शादी करके पीएम बनेंगे या पहले शादी करेंगे?
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications