गोल्फ खेलने में हाथ आजमा रहे हैं राहुल गांधी
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट राहुल गांधी को देश के किसानों से लेकर दूसरे तमाम लोगों के साथ-साथ इस बात की भी चिंता है कि वे गोल्फ खेलने में जल्दी ही अपने हाथ आजमाने लगे बड़े स्तर पर। वे जब से अज्ञातवास से लौटे हैं, तब से वे दिल्ली गोल्फ क्लब में जाकर गोल्फखेलते हैं। यानी जब भी वे राजधानी में होते हैं तो वे वक्त निकाल कर खेलने के लिए पहुंच जाते हैं।
क्रिकेट के शैदाई
हालांकि उन्हें कई बार क्रिकेट मैच देखते हुए देखा गया है, पर उनके गोल्फके खेल के प्रेम को लेकर उनके करीबियों को भी जानकारी नहीं थी। जानकारों ने बताया कि वे दिल्ली गोल्फ क्लब की मेंबरशिप भी चाहते हैं। हालांकि इसकी मेंबरशिप मिलना बेहद कठिन है, पर वे शहरी विकास मंत्री के कोटे से गोल्फ क्लब के मेंबर बन सकते हैं।
मेंबरशिप दिलाने का अधिकार
शहरी विकास मंत्री के पास अपने कार्यकाल के दौरान दो लोगों को इसकी मेंबरशिप दिलाने का अधिकार है। ये देश के सबसे बड़े गोल्फ कोर्स में माना जाता है। दिल्ली के दिल में बने गोल्फ कोर्स ने करीब 100 एकड़ से ज्यादा का इलाका घेरा हुआ है।
दिल्ली गोल्फ कोर्स के सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी अपने जीजा यानी राबर्ट वाड्रा के साथ गोल्फ कोर्स में जाते हैं। वे जब जाते हैं तो दो-तीन घंटे तक तो खेलते हैं। वाड्रा को इधर की मेंबरशिप यूपीए सरकार में शहरी विकास मंत्री जयपाल रेड्डी ने दिलवाई थी।













Click it and Unblock the Notifications