राहुल गांधी की अगुवाई में मुंबई में महारैली, स्टालिन-पवार समेत एक मंच पर दिखेंगे कई विपक्षी नेता
Bharat Jodo Nyay Yatra News: लोकसभा चुनाव-2024 की तारीखों के ऐलान के बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्ष INDIA गठबंधन रविवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में एक मेगा रैली करने जा रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन ये रैली आयोजित की जाएगी।
इस रैली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव भी हिस्सा लेंगे।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक आप नेता सौरभ भारद्वाज, सीपीआई महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला, झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल हो सकती हैं।
इस मेगा रैली का आयोजन राहुल गांधी द्वारा मध्य मुंबई में स्मारक चैत्यभूमि पर डॉ. बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करने और संविधान की प्रस्तावना पढ़कर मुंबई में 63 दिवसीय भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के एक दिन बाद की जा रही है। 14 जनवरी को इस यात्रा की शुरुआत हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications