राहुल गांधी बोले- किसानों को बर्बाद करने का षड्यंत्र रच रही है सरकार

नई दिल्ली: rahul gandhi on farmers protest, कांग्रेस (congress) नेता राहुल गांधी (Rahul gandhi) ने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों(farm laws) को लेकर एक बार फिर से मोदी सरकार(modi govt) पर जबरदस्त निशाना साधा है। तमिलनाडु(tamil nadu) में राहुल गांधी ने कहा कि सरकार किसानों को नजरअंदाज नहीं कर रही है, बल्कि उन्हें बर्बाद करने का षड्यंत्र रच रही है। मेरी बात नोट कर लीजिए। सरकार इन तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर हो जाएगी। याद रखिएगा कि मैंने क्या कहा।

Recommended Video

    Rahul Gandhi और Priyanka ने Makarsankranti और Pongal के बहाने PM Modi को घेरा | वनइंडिया हिंदी
    congress leader rahul gandhi says modi govt conspiring to destroy farmers farm bill

    गुरुवार को तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि, सरकार सिर्फ किसानों को नजरअंदाज ही नहीं कर रही बल्कि वो उन्हें बर्बाद करने की साजिश भी कर रही है क्योंकि वो अपने दो-तीन दोस्तों को लाभ पहुंचाना चाहते हैं। वो किसानों की जमीन, उनकी उपज लेकर उसे अपने दो-तीन दोस्तों को देना चाहते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि, इस देश के किसान इस देश की रीढ़ हैं। अगर किसी को लगता है कि वे किसानों को दबा सकते हैं और यह देश समृद्ध होता रहेगा, तो उन्हें हमारे इतिहास को देखना होगा। जब भी भारतीय किसान कमजोर होते हैं, भारत कमजोर होता है।

    राहुल गांधी ने कहा कि, आप किसानों को दबा रहे हो, मुट्ठी भर उद्योगपतियों की मदद कर रहे हो, जब कोरोना आता है तब आप आम आदमी की मदद नहीं करते। आप किसके प्रधानमंत्री हैं, भारत के लोगों के या दो-तीन बिजनेसमैन के?किसान जो कर रहे हैं मुझे उस पर गर्व है और मैं उनका पूरा समर्थन करता हूं। सरकार को ये कानून वापस लेने पड़ेंगे, मैंने जो कहा उसे याद रखना।

    चीन सीमा विवाद पर राहुल गांधी ने कहा कि, चीन हमारे क्षेत्र में क्या कर रहा है? भारतीय क्षेत्र के अंदर चीनी लोग क्यों बैठे हैं? पीएम को इसके बारे में कहने के लिए कुछ क्यों नहीं मिला रहा है? पीएम इस बात को लेकर पूरी तरह से चुप क्यों हैं कि चीनी सैनिक भारतीय सीमा के अंदर बैठे हैं? जलिकुट्टी कार्यक्रम देखने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मदुरै में वहां के स्थानीय लोगों के साथ पोंगल त्योहार मनाया और खाना खाया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+