'राजा के ये दो हिंदुस्तान....', राजस्थान राजनीतिक संकट के बीच राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
'राजा के ये दो हिंदुस्तान....', राजस्थान राजनीतिक संकट के बीच राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
नई दिल्ली, 27 सितंबर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान राजनीतिक संकट के बीच केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। भारत जोड़ो यात्रा के 19वें दिन के अंत में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ''राजा के ये दो हिंदुस्तान, भारत स्वीकर नहीं करेगा।'' राहुल गांधी की ये टिप्पणी, सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ तब भी आई जब उनकी पार्टी राजस्थान में अंदरूनी कलह का सामना कर रही है।

52 वर्षीय कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक ट्वीट में लिखा, ''आज बड़े उद्योगपतियों का अरबों का कर्ज माफ किया जा रहा है। लेकिन, अगर एक किसान या छोटा व्यापारी, छोटा सा भी कर्ज न लौटा पाए तो उसे 'डिफॉल्टर' बता कर जेल में डाल देते हैं। भारत जोड़ो यात्रा, हर अन्याय के खिलाफ है। राजा के ये दो हिंदुस्तान' भारत स्वीकार नहीं करेगा।''
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस का नवीनतम अभियान भाजपा के "कुशासन" के खिलाफ शुरू किया गया है। अपने एक अन्य ट्वीट में राहुल गांधी ने कहा, ''अपराध और अहंकार, भाजपा के पर्याय बन चुके हैं। न शर्मिंदगी, न एक शब्द, सिर्फ चुप्पी, प्रधानमंत्री का संदेश साफ़ है, महिलाएं मुझसे कोई उम्मीद न रखें।'' राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मोदी सरकार लगातार वार कर रहे हैं।
इधर राजस्थान में कांग्रेस के बीच उथल-पुथल जारी है। अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमे एक बार फिर एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हैं और गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की रेस में हैं। इससे ऐसी स्थिति पैदा हो सकती है कि उन्हें पार्टी के 'एक आदमी, एक पद' के नियम के तहत सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications