'राहुल गांधी भी PM मोदी के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देते हैं',ट्रंप पर हमले के बाद भाजपा ने कांग्रेस नेता को घेरा

Rahul Gandhi vs BJP: भाजपा ने राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है, पार्टी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के बाद ये प्रतिक्रिया दी है।

भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्रंप पर हमले की निंदा तो की लेकिन साथ ही राहुल गांधी की आलोचना भी की।

Rahul Gandhi vs BJP

अमित मालवीय ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि " राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देते और उसे उचित ठहराते हैं।

अमेरिकी राजनीति से तुलना

उन्होंने मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई बयानबाजी और ट्रंप के खिलाफ उनके आलोचकों द्वारा इस्तेमाल की गई बयानबाजी के बीच समानताएं बताईं। उन्होंने कहा कि गांधी ने मोदी को "तानाशाह" कहा है, ठीक उसी तरह जैसे डेमोक्रेट नेता और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्रंप पर वार करते हैं । ट्रंप पर हत्या के प्रयास के बाद, उनके कई समर्थकों ने दावा किया कि प्रतिद्वंद्वियों द्वारा उनके खिलाफ माहौल पैदा किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि ट्रंप के आलोचक तर्क देते हैं कि उनके कारण लोकतंत्र खतरे में है और यही बात राहुल गांधी भी चिल्ला-चिल्ला कर कहते हैं। उन्होंने गांधी पर भारत के चुनावों में विदेशी हस्तक्षेप की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि ये शब्द कपटपूर्ण हैं। तीसरी बार असफल राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा दिया है और उसे उचित ठहराया है, जिनसे वे कई बार चुनाव हार चुके हैं।

यहां देखें अमित मालवीय की पोस्ट

(यह खबर PTI की है...)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+