राहुल के नोमिनेशन ने बिगाड़ा विश्वास का प्लान

kumar vishwas
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी कल अपना नामांकन अमेठी से भरेंगे। राहुल दोपहर 1 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। राहुल के नामांकन कार्यक्रम की वजह से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुमार विश्वास को अपना प्लान चेंज करना पड़ा है। विश्वास को राहुल गांधी की वजह से अपनी यात्रा का रूट बदलना पड़ा है। अमेठी में कुमार विश्वास अपनी चुनावी यात्रा शनिवार को खत्म करने वाले थे, लेकिन राहुल के नामांकन के कारण उन्हें रुट बदलने का आदेश जारी किया गया है।

अमेठी के डीएम ने उन्हें ऐन वक्त पर अपनी यात्रा का रूट बदलने के लिए कहा है। दरअसल कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी नामांकन दाखिल करने के लिए गौरीगंज आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में डीएम ने कुमार विश्वास को अपनी चुनावी यात्रा का मार्ग बदलने का निर्देश दिया है। प्रशासन द्वारा ये निर्देश जारी किए जाने से कुमार विश्वास भड़के हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मेरी यात्रा का रूट पहले से तय था। इसकी अनुमति के लिए प्रशासन को आवेदन भी जारी किया गया था, लेकिन ऐन मौके पर यात्रा की मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। गौरतलब है कि अमेठी लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद राहुल गांधी को आम आदमी पार्टी के कुमार विश्वास और बीजेपी की स्मृति ईरानी से भी उन्हें कड़ी चुनौती मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+