कांग्रेस प्रेसिडेंट बनेंगे राहुल गांधी, बहन प्रियंका को भी मिलेगा बिग रोल!
नई दिल्ली। कांग्रेस युवराज राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष की सीट मिल सकती है। खबर आ रही है कि आने वाले ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के स्पेशल सेशन में इसका ऐलान हो सकता है।
सूत्रों के मुताबिक इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) अगस्त या नवंबर में हो सकता है जिस पर राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी को भी लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है। हो सकता है कि प्रियंका गांधी को भी महासचिव की जिम्मेदारी मिले।
सोनिया गांधी इस समय कांग्रेस अध्यक्ष हैं जो कि साल 1998 से इस पोस्ट पर विद्यमान हैं। लेकिन अब वो अपने बेटे के लिए इस पद से मुक्त हो सकती हैं।
ऐसा करने के पीछे कारण ये बताया जा रहा है कि पार्टी के अंदर सोनिया खेमा और राहुल खेमा बना हुआ है जिसके कारण कभी-कभी पार्टी में एक फैसले लेने में दिक्कत होती है जिसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ रहा है इसलिए ये फैसला लिया जा रहा है कि राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बना दिया जाये।













Click it and Unblock the Notifications