राहुल गांधी की अब शादी करा दो, सोनिया गांधी को महिला ने कान में दी सलाह तो जानें क्‍या मिला जवाब

Rahul Gandhi Marriage: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शुभचिंतक उन्‍हें जल्‍द दुल्‍हा बनते देखना चाहते हैं। 53 साल के राहुल गांधी जो अभी तक कुंआरे हैं उन पर शादी करने का दबाव बढ़ता जा रहा है। अभी तक राहुल गांधी को शादी करने की सलाह मिल रही थी , वहीं अब राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी को एक गांव की साधारण सी महिला ने बेटे की शादी को सवाल कर डाला।

, Sonia Gandhi,

दरअसल, राहुल गांधी ने ये वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है जिसमें बताया कि उनके घर पर सोनीपत से किसान महिलाएं दिल्‍ली दर्शन के लिए आईं थी। तब उन्‍होंने राहुल गांधी सोनिया गांधी के घर पहुंची और उन्‍होंने उनके साथ लंच किया। इस मौके पर प्रियंका गांधी भी मौजूद थी।

महिलाए सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए अपने गांव से घी, दूध और मीठी लस्सी, घर का अचार लेकर आई थीं। किसान महिलाओं के साथ गांधी परिवार ने घर की डाइनिंग टेबल पर साथ बैठ कर लंच किया।

इसी दौरान उन्‍होंने सोनिया गांधी से बढ़े सिलेंडर के दाम समेत अन्‍य मुद्दों पर चर्चा की। उसी बीच एक महिला ने सोनिया गांधी के कान में जाकर पूछा बेटे की शादी क्‍यों नहीं कर रहीं?

इस पर सोनिया गांधी ने मुस्‍कुराते हुए कहा आप लड़की ढूढि़ए । इसके बाद प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत वहां मौजूद महिलाएं ठहाके मार कर हंसने लगी। ये पहला मौका था जब सोनिया गांधी ने राहुल गांधी की शादी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

हालांकि इससे पहले राहुल गांधी को हाल में शादी करने की सलाह लालू प्रसाद यादव ने की थी। मौका था विपक्षी गठबंधन की 23 जून को पटना में हुई बैठक का। तब मंच पर ही दिग्गज नेता लालू यादव ने अपने चिरपरिचित अंदाज राहुल गांधी से कहा था कि अब उम्र हो रही है जल्‍दी शादी कर लो। तुम्‍हारी मां भी मुझसे कह रही थी कि मैं तुम्‍हें इस बात के लिए समझाऊ।

राहुल गांधी ने ये वीडियो फेसबुक पर पोस्‍ट किया हैं और उसके कैप्‍शन में लिखा हैं
महिला किसानों ने गांधी परिवार के लिए गिफ्ट भी लाए थे. राहुल गांधी ने बताया कि वे देसी घी, मीठी लस्सी, घर का अचार लेकर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+