Bharat Jodo Yatra:राहुल गांधी ने सिद्धारमैया का हाथ पकड़ लगाई रेस,तो भूपेश बघेल बोले-अब तो तैयारी ....
Bharat Jodo Yatra यात्रा इन दिनों कर्नाटक में चल रही है। कांग्रेस की यात्रा का आज 29वां दिन था। इस यात्रा में पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल हुईं। सोनिया गांधी के यात्रा में शामिल होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिला। यात्रा में राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी चल रहे हैं। यात्रा के दौरान आज एक अद्भुद नजारा देखने को मिला। राहुल गांधी 75 साल के सिद्धारमैया का हाथ पकड़ दौड़ लगाते दिखे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि, यात्रा के दौरान सिद्धारमैया पीछे से आते दिखते हैं। राहुल गांधी उन्हें देख दौड़ने का इशारा करते हैं। जिसके बाद राहुल गांधी सिद्धरमैया का हाथ पकड़ दौड़ना शुरू कर देते हैं। जिसे देश कार्यकर्ता उत्साह से चिल्लाने लगते है। राहुल गांधी सिद्धारमैया के का हाथ पकड़ कुछ दूर तक दौड़ते दिख रहे हैं। इस वीडियो कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शेयर किया है।
कांग्रेस के ट्वीट को रीट्वीट कर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा कि, अब तो तैयारी करके जाना पड़ेगा। ट्वीट में उन्होंने सिद्धारमैया को भी टैग किया है। वहीं जयराम रमेश ने ट्वीट दिग्विजय सिंह को टैग कर लिखा कि, 75 साल की उम्र में सिद्धारमैया का राहुल गांधी के साथ दौड़ लगाना असाधारण है। लेकिन यात्रा में एक अन्य 75 साल के व्यक्ति की बराबरी करने से वह दूर हैं...फील्ड मार्शल दिग्विजय सिंह।
वहीं आज एचडी देवगौड़ाके परिवार के प्रभाव वाले मांड्या क्षेत्र में राहुल गांधी ने सुबह पदयात्रा शुरू की। उनके साथ सोनिया गांधी भी पैदल चलीं। रास्ते में राहुल गांधी ने बैठकर अपनी मां के जूते का फीता भी बांधा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहीं सोनिया गांधी भले ही करीब एक किलोमीटर पैदल चली हों, लेकिन इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का उत्साह और बढ़ गया।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा, 'सोनिया गांधी जी के इस यात्रा में शामिल होने से आज लोगों का उत्साह और बढ़ गया है। कर्नाटक में जनता की बहुत ही सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।' मांड्या के पांडवपुरम इलाके में जब सोनिया गांधी और राहुल गांधी साथ पदयात्रा कर रहे थे तो कई मौकों पर मां-बेटे के बीच के प्रेम और वात्सल्य की झलक साफ देखने को मिली। पदयात्रा के दौरान जब राहुल गांधी को यह पता चला कि उनकी मां के जूते का फीता खुल गया है तो उन्होंने तत्काल झुककर बांधा। यह तस्वीर और इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications