राहुल गांधी के हिंदुत्व पर दिए बयान पर केंद्रीय मंत्री का पलटवार, कहा- वो तो हिंदू ही नहीं हैं
नई दिल्ली, दिसंबर 23। देश में चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इन दिनों दोनों पार्टियों के बीच हिंदुत्व को लेकर जंग छिड़ी हुई है। हाल ही में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हिंदू और हिंदुत्व को लेकर एक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि जो सच्चाई के लिए लड़े वो हिंदू है और जो नफरत फैलाए वो हिंदुत्तव है। राहुल गांधी की इस टिप्पणी पर अब केंद्रीय मंत्री ए नारायणस्वामी ने कहा है कि राहुल गांधी हिंदू नहीं हैं, जब देश में चुनाव होते हैं तो उन्हें टिप्पणियां याद आ जाती हैं।

क्या कहा नारायणस्वामी ने?
केंद्रीय मंत्री ए नारायणस्वामी बुधवार को यूपी के बलिया जिले के फेफना इलाके में आयोजित एक सामाजिक सशक्तिकरण शिविर में पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "जब भी चुनाव आता है तो वह (राहुल गांधी) केवल यही बोलते हैं, लेकिन वह हिंदू नहीं हैं।" केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान लिंचिंग पर दिए राहुल गांधी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बयान निराधार है, उन्हें पता नहीं है क्या देश में क्या-क्या हो रहा है।
अमेठी में राहुल गांधी ने दिया था ये बयान
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने पिछले दिनों अमेठी में हिंदू और हिंदुत्व पर 'विवादित' टिप्पणी की थी। उन्होंने हिंदू और हिंदुत्व के बीच के अंतर को बताते हुए कहा था कि हिंदू को सहिष्णुता तो वहीं हिंदुत्व को सत्ता चाहिए होती है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा था कि 'हिंदुत्ववादी गंगा में अकेला स्नान करता है, जबकि हिंदू गंगा में करोड़ों लोगों के साथ स्नान करता है। एक तरफ हिंदू है, दूसरी तरफ हिंदुत्ववादी है। एक तरफ सच है, दूसरी तरफ झूठ है। हिंदू सच बोलते हैं, हिंदुत्ववादी झूठ बोलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications