राहुल गांधी ने GST को बताया 'गब्बर सिंह टैक्स', तो ट्विटर ने ढूंढ़ निकाले मजेदार मतलब
कांग्रेस उपाध्याक्ष राहुल गांधी आजकतल केंद्र सरकार और उनकी नीतियों पर जमकर हमले बोल रहे हैं। सोमवार को अहमदाबाद की रैली में बोलते हुए उन्होंने देश को जीएसटी की एक नई परिभाषा भी दी है। उनके ये बोलते ही ट्विटर पर जीएसटी को लेकर नई बहस शुरू हो गई।
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्याक्ष राहुल गांधी आजकतल केंद्र सरकार और उनकी नीतियों पर जमकर हमले बोल रहे हैं। सोमवार को अहमदाबाद की रैली में बोलते हुए उन्होंने देश को जीएसटी की एक नई परिभाषा भी दी है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने सरकार के जीएसटी को 'गब्बर सिंह टैक्स' बताया। उनके ये बोलते ही ट्विटर पर जीएसटी को लेकर नई बहस शुरू हो गई। हर कोई जीएसटी की अपनी-अपनी परिभाषा बनाने लगा।

राहुल गांधी ने सोमवार को अहमदाबाद में भाजपा पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने जीएसटी को लेकर भी कहा कि ये गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स नहीं, बल्कि गब्बर सिंह टैक्स है। इसके बाद ट्विटर पर लोग अपने ही अंदाज में जीएसटी समझाने लग गए। आम लोगों से लेकर नेताओं ने इसके अलग-अलग वर्जन पेश किए।
किसी ने कहा कि ये 'गांजा स्मोकिंग टैक्स' है तो किसी ने इसे 'गई सैलरी टैक्स' बताया। इसके अलावा कुछ ऐसे भी लोग थे जो इसके बहाने सरकार पर ही निशाना साध रहे थे। जैसे 'गई सरकार तुम्हारी', 'घुम सारीदुनिया टैक्स' और 'गो सेल टी'। पढ़िए ट्विटर यूजर्स के ये मजेदार रिएक्शन्स...
ये भी पढ़ें: विराट को लेकर डॉक्टर के पास पहुंची अनुष्का, आखिर क्या है माजरा?












Click it and Unblock the Notifications