राहुल का बड़ा हमला, बोले- उधर चीन घुस आया है, इधर पीएम अपने लिए आठ हजार करोड़ के जहाज खरीद रहे
नई दिल्ली। राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि वो अपने लिए 8,000 करोड़ के दो जहाज खरीद रहें है और बॉर्डर पर चीन घुस आया है। पंजाब के पटियाला में राहुल ने एक रैली में कहा, नरेंद्र मोदी ने हाल ही में 8,000 करोड़ के दो हवाई जहाज खरीदे हैं, अपने चढ़ने के लिए। उधर चीन घुस आया है। एक तरफ हमारे सैनिक भारी सर्दी में हमारी सुरक्षा के लिए भारी सर्दी में वहां खड़े हैं और इधर हमारे प्रधानमंत्री 8,000 करोड़ के दो हवाई जहाज खरीदते हैं।
Recommended Video

चीन को पता, नरेंद्र मोदी अपनी ही छवि चमकाने में लगे: राहुल
केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ राहुल गांधी पंजाब में ट्रैक्टर रैली कर रहे हैं। इसी दौरान एक सभा में मंगलवार को उन्होंने चीन के मसले को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरा। राहुल ने कहा कि उनको पता है भारत के प्रधानमंत्री को अपनी छवि चमकाने के सिवा कोई ध्यान नहीं है, इसी का फायदा चीन ने उठाकर हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया।

सत्र के समय मां को लेकर विदेश गया था
मानसून सत्र के दौरान जब कृषि विधेयक संसद में पारित किया जा रहा था तो राहुल गांधी क्यों संसद में नहीं थे। इस सवाल पर राहुल गांधी ने कहा, मेरी मां मेडिकल चेकअप के लिए गई थीं और मेरी बहन उनके साथ नहीं जा सकी क्योंकि उनके स्टाफ के कुछ सदस्य कोरोना हो गया था। मैं अपनी मां के साथ वहां था, मैं उनका बेटा हूं और आखिरकार उनकी देखभाल मुझे करनी है।

नए कृषि कानून किसान को खत्म कर देंगे
केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में लाए गए कृषि कानूनों को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार जो नए कानून लाई है, उनसे वो खेती और खाद्य सुरक्षा के बने बनाए ढांचे को खत्म करना चाहते हैं। ये सीधा-सीधा किसानों पर आक्रमण है और इस आक्रमण को हम रोकेंगे और इन कानूनों के खिलाफ हम लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि ये देश अपने युवाओं को रोजगार नहीं दे पाएगा, नरेंद्र मोदी ने ढांचा तोड़ दिया है। अब नरेंद्र मोदी खेती के ढांचे को तोड़ने जा रहे हैं, अगर खेती के ढांचे को तोड़ दिया तो एक तरफ रोजगार नहीं मिलेगा और दूसरी तरफ भोजन नहीं मिलेगा। राहुल ने कहा, मोदी सरकार पहले नोटबंदी, फिर जीएसटी और अब ये कानून लेकर आई है। ये सरकार देश के कमजोर वर्गों पर, किसानों पर लगातार हमला कर रही है। इस हमले के खिलाफ हम पंजाब और हरियाणा के किसानों की लड़ाई में साथ खड़े हैं।
-
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
Lockdown 6th Anniversary: 6 साल पहले लगा था COVID लॉकडाउन, फिर क्यों सता रहा डर? भारत को सिखा गया ये 4 सीख -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप












Click it and Unblock the Notifications