Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

खेती के बने बनाए ढांचे को खत्म कर देंगे नए कानून, हम इसके खिलाफ लड़ेंगे: राहुल गांधी

नए कृषि कानून देश के बने बनाए ढांचे को खत्म कर देंगे: राहुल

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में लाए गए कृषि कानूनों को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने खाद्य सुरक्षा के ढांचे को नष्ट करने वाला कहा है। पंजाब में इन कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर रैली कर रहे राहुल गांधी ने पटियाला में मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जो नए कानून लाई है, उनसे वो खेती और खाद्य सुरक्षा के बने बनाए ढांचे को खत्म करना चाहते हैं। ये सीधा-सीधा किसानों पर आक्रमण है और इस आक्रमण को हम रोकेंगे और इन कानूनों के खिलाफ हम लड़ेंगे।

Recommended Video

    Farmer Bill 2020 पर बोले Rahul Gandhi, खेती के बने बनाए ढांचे हो जाएंगे खत्म | वनइंडिया हिंदी
    Rahul gandhi over Farms Laws Modi government destroy existing structure of food security

    राहुल ने कहा कि ये देश अपने युवाओं को रोजगार नहीं दे पाएगा, नरेंद्र मोदी ने ढांचा तोड़ दिया है। अब नरेंद्र मोदी खेती के ढांचे को तोड़ने जा रहे हैं, अगर खेती के ढांचे को तोड़ दिया तो एक तरफ रोजगार नहीं मिलेगा और दूसरी तरफ भोजन नहीं मिलेगा।

    राहुल ने कहा, मोदी सरकार पहले नोटबंदी, फिर जीएसटी और अब ये कानून लेकर आई है। ये सरकार देश के कमजोर वर्गों पर, किसानों पर लगातार हमला कर रही है। इस हमले के खिलाफ हम पंजाब और हरियाणा के किसानों की लड़ाई में साथ खड़े हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से ये सबकुछ खत्म कर रहे, ऐसे तो किसान नहीं बचेगा। राहुल ने कहा कि ये साफ दिख रहा है, पीएम मोदी सिर्फ अंबानी-अडानी के लिए रास्ता साफ कर रहे हैं।

    हाथरस जाते हुए हुए अपने साथ धक्का-मुक्की पर राहुल गांधी ने कहा कि पूरे देश को धकेला जा रहा है, मारा जा रहा है, पीटा जा रहा है। मुझे थोड़ा सा धक्का लग गया तो क्या बड़ी बात है। ऐसी सरकार है अगर हम खड़े होंगे तो धक्का लगेगा, लाठी लगेगी... ठीक है खा लेंगे धक्का क्या बड़ी बात है। मैं हाथरस देश की उन लाखों महिलाओं के लिए गया, जिनके साथ रोज छेड़छाड़ की घटना होती है। उन हजारों महिलाओं के लिए गया, जिनके साथ बलात्कार होता है। मुझे आश्चर्य होता है कि प्रधानमंत्री के मुँह से एक शब्द नहीं निकला। जिस बच्ची से रेप होता है, उल्टा उसी के परिवार को डीएम धमकाते हैं। चीन के साथ विवाद को लेकर राहुल ने कहा कि उनको पता है भारत के प्रधानमंत्री को अपनी छवि चमकाने के सिवा कोई ध्यान नहीं है, इसलिए उसने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+