रिकॉर्ड स्तर पर युवा बेरोजगारी ,राहुल गांधी ने बताया पीएम का हॉल ऑफ शेम

नई दिल्ली। पिछले एक साल से अधिक समय से देश कोरोना संकट से गुजर रहा है। इस काल में हजारो लाखो लोगों का रोजगार छिन गया और बहुत से लोग दो वक्त की रोटी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। युवाओं में लगातार बढ़ती बेरोजागरी को लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बेरोजगारी के ग्राफ को साझा करते हुए इसे प्रधानमंत्री का हॉल ऑफ शेम करार दिया है। राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा, न्यूनतम जीडीपी और अधिकतम बेरोजगारी ये है प्रधानमंत्री का हॉल ऑफ शेम। राहुल गांधी ने जो ग्राफ साझा किया है उसमे देखा जा सकता है कि पिछले साल सालों में बेरोजगारी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। वहीं। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में 2019 के बाद बेरोजगारी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए और यह अपने शीर्ष पर पहुंच गई है।

Recommended Video

    Rahul Gandhi और Akhilesh Yadav ने Unemployment-Inflation पर Modi Government ​को घेरा | वनइंडिया हिंदी
    rahul

    इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट करके मोदी सरकार पर ब्लैक फंगस की तैयारियों को लेकर तीखा सवाल पूछा था। राहुल गांधी ने पूछा, ब्लैक फंगस महामारी केबारे में केंद्र सरकार स्पष्ट करे कि Amphotericin B दवाई की कमी के लिए क्या किया जा रहा है? मरीज को ये दवा दिलाने की क्या प्रक्रिया है और इलाज देने की बजाए मोदी सरकार जनता को औपचारिकताओं में क्यों फंसा रही है। बता दें कि कोरोना के बाद देश में ब्लैक फंगस के मामले काफी तेजी से आ रहे हैं। कर्नाटक में एक दिन में रिकॉर्ड 1200 से अधिक ब्लैक फंगस के मामले सामने आए हैं।

    गौर करने वाली बात है कि राहुल गांधी कोरोना काल में लगातार मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं और मुश्किल सवाल पूछ रहे हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने कोरोना की नॉन वैक्सीनेशन रणनीति को भारत माता के सीने में खंजर करार दिया था। उन्होंने कहा कि यह दुखद सच है। मोदी सरकार की जीरो वैक्सीन नीति भारत माता के सीने में खंजर का काम कर रही है। इससे पहले जब नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया तो राहूल ने तंज कसते हुए कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए चाहिए सही नीयत, नीति और निश्चय, महीने में एक बार निरर्थक बात नहीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+