कार्टून शेयर कर राहुल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- और कितने तरह से देश को लूटेगी भाजपा
नई दिल्ली, 11 जून। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। हालांकि उन्होंने पीएम मोदी का नाम नहीं लिया है, लेकिन उन्होंने एक कार्टून को साझा करते हुए लिखा, सच से, सवालों से, कार्टून से वह सब से डरता है। इसके अलावा एक और ट्वीट करके राहुल ने देश की गिरती जीडीपी, बढ़ती बेरोजगारी और पेट्रोल-डीजल की आसमान छूटी कीमतों को लेकर भी हमला बोला है। उन्होंने लिखा आखिर और कितने तरीके से भारत को लूटेगी भाजपा।
Recommended Video

गौर करने वाली बात है कि राहुल गांधी अलग-अलग मुद्दों पर लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इससे पहले राहुल ने कोरोना की वैक्सीन को लगाने की प्रक्रिया में सुधार की बात कही थी। उन्होंने कहा कि सिर्फ ऑनलाइन वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराना काफी नहीं है। जो लोग वैक्सीन सेंटर पर खुद चलकर आएं उन्हें बिना रजिस्ट्रेशन के ही वैक्सीन लगानी चाहिए। जीवन का अधिकार उनका भी है जिनके पास इंटरनेट नहीं है। बता दें कि देश में हर किसी को मुफ्त में कोरोना की वैक्सीन लगाने का पीएम मोदी ने ऐलान किया था।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के उस ऐलान पर भी सवाल खड़ा किया था, जिसमे पीएम ने हर किसी को मुफ्त में टीका दिए जाने का ऐलान किया था। राहुल गांधी ने कहा कि अगर सरकारी अस्पतालों में कोरोना का टीका मुफ्त दिया जा रहा है तो प्राइवेट अस्पताल क्यों पैसा लिया जाए। राहुल ने कहा कि मेरा साधारण सवाल यह है कि अगर टीका हर किसी को मुफ्त में दिया जा रहा है तो आखिर निजी अस्पतालों से पैसा क्यों लिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications