नोटबंदी की तीसरी वर्षगांठ पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला तीखा हमला

नई दिल्ली। नोटबंदी को आज तीन वर्ष पूरे हो गए। तीन वर्ष पूरे होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा कि नोटबंदी के आतंक को तीन वर्ष पूरे हो गए हैं, जिसने देश की अर्थव्यवस्था पर बड़ा हमला बोला था। इसकी वजह से कई लोगों की जिंदगी चली गई, लाखों छोटे व्यापारियों का धंधा खत्म हो गया और कई लाख लोग बेरोजगार हो गए। जो लोग इस हमले से पीड़ित हैं उन्हें आजतक इंसाफ नहीं मिला है।

rahul gandhi

राहुल गांधी ने इससे पहले 6 नवंबर को एक ट्वीट करके केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए लिखा है कि मोदी सरकार के जैसे-जैसे महीने आगे बढ़ रहे हैं वैसे-वैसे बेरोजगारी दर आगे बढ़ रही है। राहुल गांधी ने एक ग्राफिक को भी ट्विटर पर साझा किया है, जिसमे सितंबर 2019 में बेरोजगारी दर 7.16 फीसदी दिखाई गई है, जबकि अक्टूबर माह में बेरोजगारी दर को 8.5 फीसदी दिखाया गया है। राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर यह हमला ऐसे वक्त किया है जब मूडीज ने भारत की रेटिंग को स्टेबल से निगेटिव कर दिया है।

वहीं वित्त मंत्री ने मूडीज की रेटिंग पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था के फंडामेंटल काफी मजबूत हैं और उसपर पैनी नजर रखी जा रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने कहा कि भारत अभी भी बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल है जोकि तेजी से आगे बढ़ रही है। हाल ही में आईएमएफ ने कहा था कि भारत की अर्थव्यवस्था 2019 में 6.1 फीसदी की दर से विकास करेगी और 2020 में 7 फीसदी विकास दर तक पहुंच सकती है।

बता दें कि मूडीज ने रेटिंग के बारे में जानकारी देते हुए कुछ चीजों पर चिंता भी जारी की है। एजेंसी ने कहा है कि आर्थिक मंदी को लेकर चिंता लंबे समय तक बनी रह सकती हैं और कर्ज में भी बढ़ोतरी हो सकती है। बता दें मूडीज से रेटिंग देने की शुरुआत साल 1909 में जॉन मूडी ने की थी। जिसका उद्देश्य निवेशकों को एक ग्रेड देना है, ताकि मार्केट में उसका क्रेडिट बन सके। मूडीज कॉर्पोरेशन मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस की पेरेंट कंपनी है, जो क्रेडिट रेटिंग और रिसर्च का काम करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+