'नफरत-हिंसा से चुनाव जीत सकते हैं, लेकिन...', BJP ने इसे साबित कर दिया, यात्रा के दौरान राहुल गांधी का निशाना

कांग्रेस की चल रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव नफरत, हिंसा और गुस्से से जीते जा सकते हैं, लेकिन ये देश की सामाजिक-आर्थिक समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते हैं

नई दिल्ली, 13 सिंतबर: कांग्रेस की चल रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव नफरत, हिंसा और गुस्से से जीते जा सकते हैं, लेकिन ये देश की सामाजिक-आर्थिक समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते हैं। कहा कि भाजपा ने इसे साबित कर दिखाया है।

'भगवा पार्टी ने साबित कर दिया'

'भगवा पार्टी ने साबित कर दिया'

भारी संख्या में लोग भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो रहे हैं। इससे कांग्रेस का उत्साह बढ़ रहा है। राहुल गांधी ने हमला करते हुए कहा कि भगवा पार्टी ने साबित कर दिया है कि नफरत का इस्तेमाल राजनीतिक रूप से और चुनाव जीतने के लिए किया जा सकता है। लेकिन रोजगार पैदा नहीं कर सकते।

'क्रोध और घृणा का माहौल'

'क्रोध और घृणा का माहौल'

उन्होंने दावा किया कि देश में एक विशेष विचारधारा से क्रोध और घृणा का माहौल पैदा किया जा रहा है जो केरल में एक साथ काम करने और सद्भाव की भावना के सीधे खिलाफ है और ऐसी भावना के बिना भारत कुछ भी हासिल नहीं कर सकता है।

Recommended Video

    Rahul Gandhi से Bharat Jodo Yatra में मिली सफेस सूट वाली ये महिला कौन है ? | वनइंडिया हिंदी | *News
    'रोजगार को गुस्से से हल नहीं कर सकते'

    'रोजगार को गुस्से से हल नहीं कर सकते'

    राहुल गांधी ने केरल के कझाकूट्टम में भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि आप नफरत, हिंसा और गुस्से से चुनाव जीत सकते हैं, लेकिन आप उससे देश के लिए कुछ नहीं कर सकते। यही भाजपा ने साबित किया है। लेकिन आप बेरोजगारी या उच्च कीमतों की समस्या को गुस्से से हल नहीं करेंगे।

    'लोगों की आवाज खामोश को कर दिया'

    'लोगों की आवाज खामोश को कर दिया'

    उन्होंने आरोप लगाया कि बातचीत और लोगों की आवाज को खामोश कर दिया गया है क्योंकि प्रेस कह रहा था कि देश की सरकार क्या कहना चाहती है और यह सत्तारूढ़ सरकार द्वारा मीडिया संगठनों के मालिकों पर लाए गए दबाव के कारण है। हम समझते हैं कि वे (प्रेस) सच क्या है यह कहने से डरते हैं।

    'भारत का सपना टूटा है, बिखरा नहीं'

    'भारत का सपना टूटा है, बिखरा नहीं'

    उन्होंने तर्क दिया कि भाजपा द्वारा कथित रूप से समाज में फैलाई जा रही नफरत और गुस्से का मुकाबला करना होगा। गांधी ने दिन के यात्रा के अंत में ट्वीट किया कि भारत का सपना टूटा है, बिखरा नहीं है। उस सपने को साकार करने के लिए हम भारत को एक साथ ला रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- 'लाखों गरीबों की पीड़ा कम करना हमारा उद्देश्य', 'भारत जोड़ो यात्रा' के उद्देश्य पर बोले राहुल गांधी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+