'लाखों गरीबों की पीड़ा कम करना हमारा उद्देश्य', 'भारत जोड़ो यात्रा' के उद्देश्य पर बोले राहुल गांधी

नई दिल्ली, 12 सितंबर। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' सोमवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंची। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए इस अभियान के उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा की वर्तमान परिस्थितियां कुछ ऐसी हैं कि भारत अपने उद्देश्यों को प्राप्त नहीं कर सकता है। इस यात्रा का उद्देश्य देश से नफरत को मिटाकर लोगों की पीड़ा को कम करना है।

Rahul Gandhi

सोमवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भारत जोड़ो यात्रा और जनसभा में कांग्रेस के कई दिग्गज शामिल हुए। तिरुवनंतपुरम से सांसद डॉ. शशि थरूर पूरी यात्रा में राहुल गांधी के साथ रहे। इसके अलावा कांग्रेस के कई राज्यस्तरीय नेता भी शामिल हुए। इस मौके पर जनसभा में अपने संबोधन में राहुल गांधी ने की बड़ी बातें कहीं। उन्होंने एनडीए नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर देश में नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया।

तिरुवनंतपुरम में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो अभियान को उद्देश्य के बारे में चर्चा की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, "कुछ लोगों ने 'भारत जोड़ो' की जरूरत के बारे में पूछा है। भारत के पास हासिल करने के लिए कई महत्वपूर्ण लक्ष्य हैं। हमें लाखों गरीब लोगों की पीड़ा को कम करना है। भारत अगर इस तरह बंटा हुआ, गुस्सा और अपने लिए नफरत से भरा हुआ है तो ये संभव नहीं हो सकता।" उन्होंने आगे कहा, "इस देश में हर एक व्यक्ति भारतीय है और अगर कोई किसी अन्य भारतीय से नफरत करता है, तो वह भारत के विचार से ही नफरत कर रहा है। आज हमारे पास एक विशेष विचारधारा से उत्पन्न क्रोध और नफरत का माहौल है।"

राहुल गांधी ने 7 सितंबर को कन्याकुमारी से कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' यात्रा की शुरुआत की थी। ये यात्रा अब केरल पहुंच चुकी है। कांग्रेस पार्टी ने राहुल समेत 119 नेताओं को 'भारत यात्री' नाम दिया है जो कन्याकुमारी से पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। इस दौरान कुल 3570 किलोमीटर को दूरी तय की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+