कांग्रेस में 'राहुल राज' की शुरुआत, निर्विरोध चुने गए पार्टी के अध्यक्ष

राहुल गांधी को कांग्रेस का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया है। पार्टी ने सोमवार को इसका औपचारिक ऐलान कर दिया।

नई दिल्ली। कांग्रेस में 'राहुल-राज' की शुरुआत हो गई है। सोमवार को राहुल गांधी को कांग्रेस का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। पार्टी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका औपचारिक ऐलान कर दिया। राहुल गांधी के मुकाबले में किसी भी कांग्रेसी नेता ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं किया था। आज नाम वापसी का अंतिम दिन था, जिसके तहत आज पार्टी ने अध्यक्ष पद पर उनके नाम का ऐलान कर दिया। 16 दिसंबर को उन्हें अध्यक्ष पद पर चुने जाने का प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।

rahul gandhi

कांग्रेस नेता मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने बताया कि राहुल गांधी के नामांकन के पक्ष में 89 प्रस्ताव प्राप्त हुए और सभी मान्य पाए गए। चूंकि अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन ही आया, इसलिए राहुल गांधी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाता है। रामचंद्रन ने बताया कि आगामी 16 दिसंबर को पार्टी मुख्यालय में ही राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाण-पत्र सौंपा जाएगा।

'पूरी भाजपा राहुल का मुकाबला नहीं कर पा रही'

राहुल गांधी के अध्यक्ष चुने जाने के बाद कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, 'उन्होंने गुजरात में अपनी ताकत दिखा दी है। खुद प्रधानमंत्री के साथ-साथ पूरी भाजपा और 80 मंत्री एक महीने से गुजरात में बैठे हैं, लेकिन अभी तक उनका मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं। पूरे देश को राहुल गांधी से बहुत सारी उम्मीदें हैं। अध्यक्ष चुने जाने से पहले ही उन्होंने अपनी योग्यता साबित की है। वो अपनी जिम्मेदारी समझते हैं।'

congress

कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

राहुल गांधी को अध्यक्ष चुने जाने के साथ ही पार्टी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं में जश्न मनना शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं ने आपस में मिठाई बांटकर राहुल के अध्यक्ष बनने का जश्न मनाया। इसके साथ ही 132 साल पुरानी पार्टी में एक बार फिर से पीढ़ीगत बदलाव हो गया है। अध्यक्ष बनने के बाद राहुल के ऊपर देश की सबसे पुरानी पार्टी को एक बार फिर से उसकी साख लौटाने की जिम्मेदारी होगी। राहुल को लगातार हार का सामना कर रही कांग्रेस पार्टी को जीत के रास्ते पर लाना होगा। पार्टी को एकत्रित करना भी राहुल के लिए बड़ी चुनौती होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+