Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

संबल विवाद पर राज्य सरकार का पक्षपात और जल्दबाजी भरा रवैया दुर्भाग्यपूर्ण, बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi On Sambal: यूपी के संभल जिले में रविवार को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा को लेकर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, "संभल, उत्तर प्रदेश में हालिया विवाद पर राज्य सरकार का पक्षपाती और जल्दबाजी भरा रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हिंसा और फायरिंग में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।"

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने बिना सभी पक्षों को सुने और असंवेदनशीलता से कार्रवाई की, जिससे माहौल बिगड़ गया और कई लोगों की मौत हो गई। उन्होंने इस हिंसा के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। राहुल गांधी ने कहा, "इस कार्रवाई का सीधा जिम्मेदार भाजपा सरकार है।" उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का सत्ता का उपयोग हिंदू-मुसलमान समाजों के बीच दरार और भेदभाव पैदा करने के लिए किया जा रहा है, जो ना प्रदेश के हित में है और ना देश के।

india news jpg

राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट से अपील करते हुए कहा, "मैं सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में जल्द से जल्द हस्तक्षेप कर न्याय करने का अनुरोध करता हूं।" उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की भी अपील की और कहा, "हम सबको एक साथ जुड़कर यह सुनिश्चित करना है कि भारत सांप्रदिकता और नफरत नहीं, बल्कि एकता और संविधान के रास्ते पर आगे बढ़े।"

प्रियंका गांधी ने भी की सुप्रीम कोर्ट से अपील

इससे पहले, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी संभल हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट से संज्ञान लेने की अपील की थी। प्रियंका गांधी ने कहा, "संभल, उत्तर प्रदेश में अचानक उठे विवाद को लेकर राज्य सरकार का रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इतने संवेदनशील मामले में बिना दूसरा पक्ष सुने, बिना दोनों पक्षों को विश्वास में लिए प्रशासन ने जिस तरह हड़बड़ी के साथ कार्रवाई की, वह दिखाता है कि सरकार ने खुद माहौल खराब किया।"

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रशासन ने जरूरी प्रक्रिया और कर्तव्य का पालन भी नहीं किया और इसने स्थिति को और खराब किया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले का संज्ञान लेकर न्याय करने की अपील की। प्रियंका गांधी ने प्रदेश की जनता से भी अपील की, "मैं प्रदेश की जनता से कहती हूं कि हर हाल में शांति बनाए रखें।"

संभल हिंसा को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार और प्रशासन पर तीखे आरोप लगाए हैं और मामले में न्याय की मांग की है।

यह भी पढ़ें 'संभल हिंसा के लिए प्रशासन जिम्मेदार, संसद में उठाऊंगा मुद्दा', सपा सांसद रामगोपाल यादव ने दिखाए तेवर

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+