शीला आंटी ने ऐसा क्या कहा कि राहुल बाबा ने उन्हें लगा लिया प्यार से गले, देखिए तस्वीर...
नई दिल्ली। कांग्रेस में सोनिया गांधी युग समाप्ति की ओर है और उम्मीद जताई जा रही है कि कांग्रेस की कमान राहुल गांधी के हाथ में गुजरात चुनाव से पहले ही आ जाएगी और इसलिए हर किसी की निगाहें अब सोमवार को होने वाली कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक पर है, जिसमें राहुल बाबा के नाम पर मुहर लग सकती है। इस वक्त राहुल गांधी की छवि पर कांग्रेस पार्टी काफी मेहनत कर रही हैं और वो अपने युवराज के सहारे सत्ता वापसी की राहें देख रही है, अब राहुल के सहारे वो कैसे आगे बढ़ती है, ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन इसमें किसी को शक नहीं कि आज कल कांग्रेस के प्रिंस यानी राहुल गांधी काफी बदले हुए अंदाज में नजर आ रहे है, कभी-कभी उनकी कुछ बातों पर लोगों को अचरज भी होता है तो कभी-कभी लोगों को मसखरी करने का मौका भी मिल जाता है। खैर आज लोगों को राहुल गांधी ने ना तो अचरज होने का मौका दिया और ना ही मसखरी करने का बल्कि आज उन्होंने लोगों को मुस्कुराने का मौका दिया, दरअसल आज राहुल गांधी की दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 100वीं जन्मतिथि है, आज इस खास अवसर पर कांग्रेस पार्टी ने एक आयोजन करके इंदिरा जी को याद किया, जिसमें कांग्रेस पार्टी के पूर्व दिग्गज शामिल हुए और अपनी तरह से भारत की इस वीरांगना को याद किया लेकिन उसी दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर सब खिलखिलाने लगे, दरअसल इस प्रोग्राम में शिरकत करने के लिए दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित भी पहुंची थीं, जो जब राहुल गांधी से मिली तों राहुल की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा और ना जानें उन्होंने राहुल गांधी से क्या कहा कि राहुल ने अपनी आंटी शीला दीक्षित को जोर की झप्पी डे डाली, राहुल को एक बच्चे की तरह अपनी आंटी से लिपटते देख वहां खड़े सभी लोग मुस्कुरा उठें, दोनों के ममतामयी प्यार की तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

आपको बता दें कि शीला दीक्षित लंबे वक्त से गांधी परिवार के काफी करीब रही हैं, उन्होंने राहुल और प्रियंका को बड़े होते हुए देखा है, ये सोनिया गांधी की नजदीकियों का ही नतीजा था कि जब दिल्ली में शीला दीक्षित के ऊपर अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के अनेक आरोप लगाए थे, तब भी सोनिया गांधी ने शीला दीक्षित को कांग्रेस के सीएम पद का उम्मीदवार बनाए रखा, हालांकि कांग्रेस चुनाव हार गई, बावजूद सोनिया, राहुल में से किसी ने भी हार का ठीकरा शीला दीक्षित के ऊपर नहीं फोड़ा। खैर शीला आंटी , राहुल के लिए क्या मायने रखती हैं, ये आप तस्वीरों से अंदाजा लगा सकते हैं, दोनों की वायरल हो रही तस्वीरों में कांग्रेस के दिग्गज और गांधी परिवार के बेहद करीबी कर्ण सिंह भी दिख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications