राहुल गांधी ने ट्वीट कर दी देश को दिवाली की शुभकामनाएं
नई दिल्ली। आज पूरे देश में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित राहुल गांधी, सोनिया गांधी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ। इसके साथ ही उन्होंने दिवाली मैसेज का एक वीडियो शेयर किया।
Recommended Video
आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ।
Wishing you all a #HappyDiwali pic.twitter.com/LnNcsx41o3
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 14, 2020
पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक मंगलकामनाएं। सभी को दिवाली की बधाई! यह त्योहार को और अधिक उज्ज्वल और प्रसन्नता दें। सभी लोग समृद्ध और स्वस्थ रहें।
पंडित नेहरू की जयंती आज, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, राहुल गांधी ने किया याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को उनकी जयंती पर याद किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर देश के पहले प्रधानमंत्री को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है, "देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।"
तनुश्री दत्ता ने घटाया 15KG वजन, देखने वाले रह गए दंग, क्या बॉलीवुड में कमबैक की है तैयारी?