पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुए राहुल गांधी, बोले- पापा, आप मेरे साथ ही हैं..

अपने पिता की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने भावुक पोस्ट लिखी है। एक वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा पापा, आप मेरे साथ ही है, एक प्रेरणा के रूप में।

rahul gandhi

Rajeev Gandhi: पूर्ण प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 32वीं पुण्यतिथि है। आज के ही दिन आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की मौत हो गई थी। अपने पिता को याद करते हुए राहुल गांधी ने उनका एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, पापा, आप मेरे साथ ही हैं, एक प्रेरणा के रूप में, यादों में सदा।

इससे पहले राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी के साथ पिता की 32वीं पुण्यतिथि पर दिल्ली में स्थित वीर भूमि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पहुंचे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित किए।

बता दें कि राजीव गांधी ने 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस पार्टी की कमान संभाली थी। इसके साथ ही उन्होंने देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला। राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। जिस वक्त वह देश के पीएम बने उनकी उम्र 40 वर्ष थी। अक्टूबर 1984 में राजीव गांधी ने देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला था।

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी श्रीपेरंबदूर जाएंगे। यहां अपने पिता के की याद में बनाए गए मेमोरियल पर जाएंगे। राहुल गांधी ने पिछले साल भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यहां पहुंचे थे और अपने पिता के स्मारक पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

राजीव गांधी 2 दिसंबर 1989 तक देश के प्रधानमंत्री थे। बता दें कि राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 में हुआ था। श्रीलंका में लिट्टे के खिलाफ भारत ने पीस कीपिंग आर्मी भेजी थी जिसके बाद लिट्टे ने बदला लेने के लिए राजीव गांधी पर आत्मघाती हमला कराया था, जिसमे राजीव गांधी की मौत हो गई थी। तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में 21 मई 1991 को राजीव गांधी पर आत्मघाती हमला हुआ था। जिसमे उनकी मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+