राहुल ने अमेठी से भरा नामांकन, गुलाबों से महक उठी अमेठी

गौरतलब है अमेठी से 'आप' के कुमार विशवास, भाजपा की स्मृति ईरानी मैदान में हैं। अमेठी की जनता के लिए यह चुनौती है कि वे 'लहर' को वोट दें, 'आम आदमी' पर भरोसा करें या अपने 'बेटे' के सामने वाली बटन दबाएं।
राहुल सुल्तानपुर से अमेठी पहुंचे, जहां सबसे पहले उन्होंने 40 किमी. तक रोडशो किया। इस रोड शो के लिए प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। चारों ओर शहर की सड़कों को हाथ के 'पंजे' से रंग दिया गया। जगह-जगह पार्टी के समर्थक राहुल गांधी की अप्रत्याशित जीत के नारे लगाए। मुंशीगंज में कुछ देर रूककर राहुल जन-समर्थर्कों से रू-ब-रू हुए, फिर नामांकन के लिए रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें - राहुल की 'लीला'
पिछले दिन आम आदमी पार्टी के कुमार विश्वास का भी आज रैली का कार्यक्रम था, जिसमें कुद फेरबदल किया गया। राहुल की इस रैली में प्रियंका की मौजूदगी को बेहद खास माना जा रहा है।
पिछले दिनों मीडिया के सामने प्रियंका ने कहा था कि वे सिर्फ अमेठी और रायबरेली में ही चुनाव प्रचार करेंगी। राजनीति की सक्रिया भागीदारी का सवाल टालकर उन्होंने बस इतना कहा था कि 'देश में मोदी की कोई लहर नहीं दिख रही है'।












Click it and Unblock the Notifications