राहुल गांधी ने सुनाई गुजरात के 2 शिव मंदिरों की कहानी, पुजारी ने कहा- तुम PM बनने जा रहे हो

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के 84वें महाधिवेशन के समापन भाषण में राहुल गांधी ने भाजपा, आरएसएस, अमित शाह और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही राहुल गांधी ने गुजरात चुनाव के दौरान उनकी 2 शिव मंदिरों से जुड़ी कहानी भी बताई। राहुल गांधी ने इसके साथ ही अपनी मंदिर यात्रा के लिए बीजेपी नेताओं की तरफ से की जा रही आलोचनाओं का भी जवाब दिया।

राहुल गांधी ने मंदिर के पुजारी से पूछा सवाल

राहुल गांधी ने मंदिर के पुजारी से पूछा सवाल

राहुल गांधी ने कहा, 'गुजरात चुनाव के दौरान काफी लोगों ने मुझसे कहा कि मैं मंदिर जाता हूं जबकि मैं सालों से, गुजरात चुनाव के काफी पहले से मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारे में जाता रहता हूं। मैं आपको दो मंदिरों की कहानी बताता हूं। मैं एक शिव मंदिर में गया। वहां पंडित जी बैठे थे। मेरी सवाल पूछने की आदत है। मैंने पंडित जी से पूछा कि गुरुजी आप बताइए कि आपने जल डाला, दूध डाला, ये सब क्या किया। पंडित जी ने मुझसे पूछा कि पहले अपनी सिक्यॉरिटी को बाहर करो। मैंने किया। फिर उन्होंने मुझे पीछे दीवार की तरफ खड़ा कर मत्था टेकने को कहा। फिर कहा कि मैं यहां का नहीं कश्मीर का हूं, पर किसी से बताना मत। तुझे भगवान देखना है तो जहां तू देखेगा तुझे भगवान दिखेगा।'

पुजारी ने कहा- तुम PM बनने जा रहे हो

पुजारी ने कहा- तुम PM बनने जा रहे हो

राहुल गांधी ने फिर दूसरे शिव मंदिर का वाकया सुनाते हुए कहा, 'इसके बाद मैं दूसरे मंदिर गया। दूसरा मंदिर भी शिव का मंदिर था। वहां भी मैंने यही सवाल पूछा कि गुरुजी आपने ये क्या किया। गुरुजी ने कहा बेटा यह मत पूछ। पंडित जी ने कहा कि मैंने पूजा कर दी है तुम्हारे लिए। अब तुम पीएम बनने जा रहे हो। पंडित जी ने कहा कि वह छत देख रहे हो। मैंने कहा, हां गुरुजी। क्या है छत पर। मैंने कहा सीमेंट है गुरुजी। तब उन्होंने कहा कि ऐसा करना जब तुम पीएम बन जाओगे उस छत पर सोना लगा देना।' राहुल गांधी ने कहा कि इससे आप फर्क समझिए। हमारा भगवान पूरी दुनिया में है। मंदिर में है, मस्जिद में है, चर्च में है गुरुद्वारे में है। हम सच्चाई के सिपाही हैं। बीजेपी का धर्म केवल सत्ता को छीनने के लिए है।

'हत्या के आरोपी को भाजपा ने बनाया अध्यक्ष'

'हत्या के आरोपी को भाजपा ने बनाया अध्यक्ष'

भाषण के दौरान बेहद आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, 'कांग्रेस पार्टी का संगठन सच्चाई का संगठन है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक संगठन की आवाज है लेकिन कांग्रेस पूरे देश की आवाज है।' बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर भी अप्रत्यक्ष रुप से हमला करते हुए राहुल ने कहा, 'भाजपा ने एक हत्या के आरोपी को अपनी पार्टी का अध्यक्ष बनाया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी में ऐसा कभी नहीं होगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+