असलियत से अंजान हैं राहुल गांधी: अरूण जेटली

उन्होंने हाल में एक साक्षात्कार में कहा था कि कांग्रेस 2009 में आई सीटों से ज्यादा सीटें हासिल करेगी। भाजपा की वेबसाइट पर प्रकाशित एक आलेख में अरुण जेटली ने उस खबर को लेकर भी कांग्रेस पर हमला किया कि उसके कुछ वरिष्ठ नेता चुनाव नहीं लड़ना चाहते।
जेटली ने कहा, "वह (राहुल) दावा करते हैं कि चुनाव सर्वेक्षण एक मजाक है और कांग्रेस इस बार 2009 के मुकाबले आपनी सीटों की संख्या में बढ़ोतरी करेगी। ऐसा बयान देकर अगर वह अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना चाहते हैं तो यह अलग बात है लेकिन अगर वे इसमें यकीन रखते हैं तो फिर यही कहा जा सकता है कि वह असलियत से पूरी तरह कटे हुए हैं।"
जेटली ने दावा किया कि कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता हार के डर से चुनाव नहीं लड़ना चाहते। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव एजेंडा कांग्रेस के खिलाफ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications