राहुल गांधी ने संकटग्रस्त श्रीलंका से की भारत की तुलना, शेयर किया दोनों देशों का ग्राफ
नई दिल्ली, 18 मई: पड़ोसी देश श्रीलंका इन दिनों आर्थिक संकट की मार झेल रहा है। अपनी आजादी के बाद से अब तक के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा श्रीलंका आर्थिक मोर्चे पर बुरी तरह से फेल हो गया है। देश की जनता खाने-पीने के साथ ईंधन और मेडिकल संकट का सामना कर रही है। इस बीच श्रीलंका की आर्थिक स्थिति को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए दोनों देशों की तुलना करते हुए एक ग्राफ ट्वीट किया है।
Recommended Video

श्रीलंका से की भारत की तुलना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को अर्थव्यवस्था की स्थिति की आलोचना करते हुए एक ट्वीट में भारत की तुलना संकटग्रस्त श्रीलंका से की है, जिसमें बेरोजगारी, ईंधन की कीमतों और सांप्रदायिक हिंसा के मामले में दोनों देशों के ग्राफ कुछ-कुछ एक जैसे दिखाई दे रहे हैं। राहुल गांधी ने भारत और श्रीलंका के लिए तीन-तीन ग्राफिक्स का एक सेट शेयर करते हुए पोस्ट किया, जिसमें लिखा- "लोगों का ध्यान भटकाने से तथ्य नहीं बदलेंगे। भारत काफी हद तक श्रीलंका जैसा दिखता है।"
तीन ग्राफ शेयर कर राहुल ने किया ट्वीट
राहुल गांधी की ओर से पोस्ट किए गए ग्राफ ने दोनों देशों में 2017 से बढ़ती बेरोजगारी को दिखाया, जो 2020 के आसपास चरम पर थी, जिस साल भारत ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। फिर अगले साल थोड़ा कम होता नजर आ रहा है। दूसरे ग्राफ में भारत और श्रीलंका में पेट्रोल की कीमतों की तुलना की गई है, जो 2017 के बाद से वृद्धि और 2021 के आसपास बढ़ रही है। तीसरे ग्राफ में दोनों देशों में 2020-21 में सांप्रदायिक हिंसा में तेजी से वृद्धि होती नजर आ रही है।
पोस्ट में सशस्त्र संघर्ष स्थान और इवेंट डेटा प्रोजेक्ट, लोकसभा अतारांकित प्रश्न, सीएमआईई, पेट्रोलियम योजना और एनालिसिस सेल, सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका और CEYPETCO (सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन) के डेटा का क्रेडिट दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications