राहुल गांधी ने उजागर किया अपने फेक VIDEO का सच, जानें कौन होगा भारत का नया प्रधानमंत्री?
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के 4 चरणों के मतदान पूरे हो चुके हैं। अब तीन चरणों के मतदान शेष रह गए हैं। इस बीच, राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में, कांग्रेस नेता राहुल गांधी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जिसको झूठा और फेक बताते हुए कांग्रेस नेता ने बुधवार को बीजेपी को घेरा है। साथ ही भारत का नए प्रधानमंत्री को लेकर भी दावा पेश किया है।
राहुल गांधी ने कहा कि 'झूठ की फैक्ट्री' बीजेपी खुद को कितना भी दिलासा दे ले, कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। राहुल ने दावा किया कि एक बार फिर कह रहा हूं 4 जून के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। देश के हर कोने में INDIA की आंधी चल रही है।

उधर, कांग्रेस ने कहा कि डूबती हुई बीजेपी और नरेंद्र मोदी की फेक न्यूज फैक्ट्री को अब फेक वीडियो का ही सहारा है।आदतन राहुल गांधी के भाषण को कांट-छांट कर झूठा वीडियो बनाया और फिर रंगे हाथों पकड़े गए।
आइए जानते हैं क्या है फेक वीडियो में?
फेक वीडियो में राहुल गांधी को कहते देखा जा सकता है कि 4 जून के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री रहेंगे। इसकी सच्चाई राहुल गांधी ने खुद पेश की है। जिसमें झूठ और सच का वीडियो सामने लागकर दावा किया है कि इंडिया ब्लॉक अगली सरकार बना रहा है और बीजेपी इन लोकसभा चुनावों में सत्ता से बाहर हो रही है।
5वें चरण में रायबरेली में दांव पर कांग्रेस की साख
आपको बता दें कि 5वें चरण में 20 मई को रायबरेली लोकसभा चुनाव होने हैं। खास बात यह है कि रायबरेली सीट से राहुल गांधी खुद चुनावी रण में हैं। अब देखना यह है कि क्या राहुल गांधी पार्टी की जिले में साख को कायम रख पाते हैं? इनके खिलाफ बीजेपी ने दिनेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है।












Click it and Unblock the Notifications