राहुल गांधी ने 45वां जन्मदिन मनाया
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को यहां अपना 45वां जन्मदिन मनाया। राहुल आमतौर पर अपना जन्मदिन विदेशों में मनाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने यहां कुछ वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने निवास पर मुलाकात की।

राहुल को सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर के जरिए जन्मदिन की बधाई दी। राहुल ने भी मोदी के ट्वीट के जवाब में उन्हें धन्यवाद दिया।
राहुल ने जन्मदिन की बधाई देने के लिए अन्य लोगों को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट किया, "जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए आप सभी को धन्यवाद।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications