अपनी ही सरकार के खिलाफ राहुल, दागी सांसदों पर अध्यादेश को बताया बकवास

मालूम हो कि राहुल गांधी आज अचानक प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में हो रही अजय माकन मीट द प्रेस कार्यक्रम में पहुंचे। राहुल ने यहां पहुंचकर कहा कि मैंने अजय माकन को फोन किया कि क्या हो रहा है। माकन ने कहा कि दागियों पर अध्यादेश पर बात हो रही है। अब मैं अपनी बात कहने आया हूं। मैं अध्यादेश का विरोध करता हूं। पार्टी ने मुझे इस बारे में बताया था। कांग्रेस इसके पूरी तरह खिलाफ है।
राहुल गांधी ने कहा कि अध्यादेश पर राजनीति पर हो रही है। कांग्रेस-बीजेपी सभी अपनी राय रख रहे हैं। लेकिन मैं कहता हूं कि मैं इसके खिलाफ हूं और इसे फाड़ कर फेंक देना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। राहुल गांधी के इस बयान के बाद से राजनीतिक गलियारे में खलबली मच गई है। हालांकि राहुल गांधी के इस निजी राय को अजय माकन ने कांग्रेस की राय मानी है। अजय माकन ने कहा है कि राहुल ने जो कहा वो पूरी कांग्रेस पार्टी की राय है।












Click it and Unblock the Notifications