Rahul Gandhi का तीखा हमला, BJP को 40 सीटों पर समेटे कर्नाटक की जनता, करप्शन के गंभीर आरोप
कर्नाटक में भाजपा को कांग्रेस कड़ी चुनौती दे रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार बीजेपी के कई नेताओं पर करप्शन के आरोप लगे हैं। राहुल ने इसे '40 परसेंट कमीशन सरकार' बताया है। राहुल ने BJP को केवल 40 सीटों पर समेटने की अपील की।

Rahul Gandhi भले ही लोक सभा की सांसदी गंवा चुके हैं, भाजपा पर उनके हमलों की धार कम नहीं हुई है। रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक में दिन की दूसरी जनसभा में राहुल ने बीजेपी पर करप्शन के गंभीर आरोप लगाए।
भाजपा को 224 में केवल 40 सीटें दीजिए
राहुल ने कर्नाटक की जनता से आह्वान किया कि इस बार कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों में भाजपा को केवल 40 सीटें मिलनी चाहिए। उन्होंने जनता से कहा, 'इस बार आप लोग इनको 40 सीटें दीजिएगा।'

भाजपा पर नेताओं को खरीदने के आरोप
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व CM शेट्टार के भाजपा से अलग होने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, पिछली बार उन्होंने (भाजपा) जो सरकार बनाई थी, वह उनकी नहीं थी, उन्होंने नेताओं को खरीदा था।
शेट्टार 40 परसेंट कमीशन के कारण नेता नहीं बने
बकौल राहुल गांधी, उन्होंने (जगदीश शेट्टार) भ्रष्टाचार नहीं किया इसलिए उन्हें टिकट नहीं मिला। 40% (कमीशन) न लेने के कारण वह भाजपा में नेता नहीं बन सके। बता दें कि कई नेता टिकट न मिलने के कारण असंतोष जाहिर कर चुके हैं।
2500 करोड़ में CM पद खरीदने का प्रयास
राहुल ने कहा, बीजेपी विधायक ने कहा कि सीएम पद 2500 करोड़ रुपये में खरीदा जा सकता है। वे (बीजेपी) 40 नंबर पसंद करते हैं, उन्हें इस बार 40 सीटें दें। राहुल इससे पहले भी बीजेपी पर पूंजीपतियों के हित में काम करने का आरोप लगाते रहे हैं।
10 को वोटिंग, 13 को नतीजे
बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कराए जाएंगे। 224 सीटों पर चुनाव के नतीजे 13 मई को आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा को एंटी इनकंबेंसी का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
महिला उम्मीदवारों पर दांव नहीं!
ये भी रोचक है कि कर्नाटक में महिला उम्मीदवारों को टिकट कम बांटे गए हैं। अनुपात देखने पर साफ होता है कि 224 में केवल 50 महिलाओं को टिकट मिले हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने सबसे अधिक 20 महिलाओं पर दांव लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications