Rahul Gandhi Ramdurg में गरजे, सरकार को किसान विरोधी बताया, कहा- केवल 2-3 पूंजीपतियों पर फोकस, VIDEO
10 मई को वोटिंग से पहले कांग्रेस कर्नाटक में मतदाताओं के बीच पैठ बनाने की कोशिशों में जुटी है। राहुल गांधी ने गन्ना किसानों से संवाद के दौरान सरकार की नीतियों को किसान विरोधी करार दिया। राहुल ने क्या कहा, वीडियो देखिए

Rahul Gandhi Ramdurg के Sugarcane farmers के बीच पहुंचे। कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर चुनाव 10 मई को होना है, इससे पहले राहुल का Belagavi के रामदुर्ग में आना Karnataka Congress की संभावनाओं को बूस्ट कर सकता है।
सरकार का फोकस 2-3 अरबपतियों पर
सरकार की नीतियों के मुखर आलोचक राहुल गांधी ने कर्नाटक में एक बार फिर पूंजीपतियों के हित में पॉलिसी बनाने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "आज कल फोकस सिर्फ 2-3 अरबपतियों पर है।"
किसानों का कर्ज माफ नहीं होता
राहुल ने कहा कि सरकार को किसानों, मजदूरों और छोटे वेंडरों पर ध्यान देना चाहिए... अरबपतियों को बैंक से लोन आसानी से मिल जाता है और अगर कुछ हो जाता है, तो आसानी से माफ हो जाता है, लेकिन किसानों का कर्ज कभी नहीं होता।"
गन्ना किसानों से बोले राहुल- सरकार की नीतियां किसान विरोधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी बेलगावी के रामदुर्ग में गन्ना किसानों के साथ बातचीत करते समय उद्योगपतियों को मिलने वाली सुविधाओं पर भी भड़के। उन्होंने सरकार की नीतियों को किसान विरोधी करार दिया।
कमीशनखोरी के भी आरोप
बता दें कि कर्नाटक के चुनावी नतीजों का ऐलान 13 मई को होगा। राहुल इससे पहले की चुनावी रैलियों में बीजेपी सरकार पर कमीशनखोरी जैसे गंभीर आरोप भी लगा चुके हैं। ट्रांसपोर्ट समेत दूसरे विभागों में 40 पर्सेंट घूस की खबरें लगातार सुर्खियों में रही हैं।
कर्नाटक में महिलाओं को अधिक तरजीह नहीं
गौरतलब है कि अलग-अलग सियासी मुद्दों से इतर कर्नाटक में महिला विधायकों की कम संख्या भी बेहद रोचक तस्वीर पेश करती है। पितृसत्तात्मक सोच दिखाने वाले अनुपात में इस बार 10 फीसद से थोड़ा अधिक महिला उम्मीदवारों को टिकट मिला है।












Click it and Unblock the Notifications