राफेल डील पर राहुल गांधी का बडा हमला, पीएम मोदी को कहा- 'कमांडर इन थीफ'

नई दिल्ली। राफेल डील को लेकर सत्ताधारी पार्टी बीजेपी और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच चल रहा आरोप-प्रत्यारोप का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर एक पर फिर से कड़ा हमला बोला। राहुल गांधी ने ट्विटर पर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, भारत के 'कमांडर इन थीफ' के बारे में दुखद सच्चाई। इससे पहले राहुल गांधी नरेंद्र मोदी को चोर कह चुके हैं। जिसके बाद भाजपा भड़क गई थी।

Recommended Video

      Rahul Gandhi ने Rafale Deal पर PM Modi को क्यों कहा India's Commander in Thief| वनइंडिया हिंदी
      Rahul Gandhi attacks PM Modi Indias Commander in Thief over Rafale deal

      इस वीडियो में एक जर्नालिस्ट भारत और फ्रांस की बीच हुई राफेल डील के लेकर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति के बयानों को बता रहा है। वीडियो में मौजूद शख्स कह रहा है कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने राफेल डील के बारे में कहा कि भारत सरकार की ओर से अंबानी की कंपनी का नाम सुझाया गया था और उनके पास कोई च्वाइस नहीं थी। शख्स ने कहा कि, ओलांद लेफ्ट विंग से प्रेसिडेंट थे। उनके शासन काल में इतना बड़ा घोटाला सामने आया है। शख्स ने इस वीडियो में पीएम मोदी और रिलायंस पर कई आरोप लगाए गए हैं।

      ये विवाद फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के उस बयान के बाद खड़ा हुआ जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत सरकार ने फ्रांस को अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस के अलावा कोई विकल्प ही नहीं दिया था। ओलांद के मुताबिक भारत सरकार ने राफेल बनाने वाली कंपनी डसॉल्ट के लिए अंबानी की कंपनी का इकलौता विकल्प दिया था। पीएम मोदी ने साल 2015 में जब राफेल सौदे को अमली जामा पहनाया था, तब ओलांद ही फ्रांस के राष्ट्रपति थे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+