जमीन के बाद राहुल ने की आशियाने पर आर-पार, मोदी सरकार को घेरा
नयी दिल्ली। भूमि अधिग्रहण बिल पर मोदी सरकार को घरने के बाद अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अशियाने से केंद्र सरकार पर हमला शुरु कर दिया है। राहुल गांधी दिल्ली में शनिवार को उन लोगों से मुलाकात की, जिन्होंने मेहनत की कमाई बिल्डरों को दी लेकिन अब तक उन्हें आशियाना नहीं मिला है।

राहुल गांधी ने मोदी सरकार के एक और फ़ैसले को जनविरोधी बताते हुए रियल एस्टेट रेग्युलेशन एंड डेवलपमेंट बिल पर निशाना साधा। उन्होंने एनसीआर में फ्लैट बुक कराने वालों को बातचीत की और उनकी परेशानियां जानीं।
राहुल ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मुलाकात के दौरान राहुल ने रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण विधेयक के प्रावधानों को खरीदार समर्थक की बजाय बिल्डरों के हित में तोड़ने मरोड़ने का आरोप लगाया।
राहुल गांधी ने कहा कि पारदर्शिता के अभाव के चलते फ्लैट खरीदने वालों को अधर में छोड़ दिया गया है। राहुल ने कहा कि सरकार उस विधेयक को ध्वस्त करने की कोशिश कर रही है, जो कांग्रेस की अगुवाई वाली संप्रग सरकार रियल एस्टेट सेक्टर के नियमन के लिए लेकर आई थी।
सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि यह जो किसानों और आदिवासियों के खिलाफ कर रही है, वही काम मध्यम वर्ग के खिलाफ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications