उन्नाव रेप पीड़िता के एक्सीडेंट पर राहुल बोले, अगर आरोपी BJP MLA हो तो सवाल मत पूछिए

लखनऊ: उन्नाव रेप पीड़िता के एक्सीटेंड मामले में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर मोदी सरकार के 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ' स्लोगन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर बीजेपी विधायक बलात्कार का आरोपी हो तो सवाल मत पूछिए। इससे पहले उनकी बहन प्रियंका गांधी ने इसे लेकर यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला था। रविवार को ट्रक और कार की भिड़ंत में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई थी। पीड़िता और उनके साथ कार में मौजूद वकील लखनऊ हॉस्पिटल में ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं।

राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला

राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला

राहुल गांधी ने एक मीडिया रिपोर्ट के लिकं को शेयर करते हुए लिखा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ। भारतीय महिलाओं के लिए एक नया विशेष शिक्षा बुलेटिन है। अगर भाजपा विधायक आपसे बलात्कार का आरोपी हो तो सवाल मत पूछिए। उन्नाव के पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा ने रेप पीड़िता अपनी चाची, मौसी और वकील के साथ अपने चाचा से मिलने जेल जा रहे थे और रास्ते में ये हादसा हुआ।

प्रियंका ने भी साधा ना निशाना

प्रियंका ने भी साधा ना निशाना

वहीं राहुल से पहले उन्नाव रेप पीड़िता के एक्सीडेंट के मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उन्नाव बलात्कार पीड़िता के साथ सड़क दुर्घटना चौंकाने वाला है, इस केस में चल रही सीबीआई जांच कहां तक पहुंची? आरोपी विधायक अभी तक बीजेपी में क्यों हैं? पीड़िता और गवाहों की सुरक्षा में ढिलाई क्यों?

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने बताया कि उन्नाव रेप केस की पीड़िता अपने परिवार और वकील के साथ रायबरेली जेल में बंद अपने चाचा से मिलने जा रही थी। रास्ते में उसकी कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई है, जबकि पीड़िता और वकील की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कहा कि वाहन विपरीत दिशा में आ रहे थे और बारिश की वजह से कम दृश्यता के कारण आपस में टकरा गए।

महिला ने विधायक पर लगाया है रेप का आरोप

महिला ने विधायक पर लगाया है रेप का आरोप

गौरतलब है कि उन्नाव में माखी पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने आरोप लगाया कि उन्नाव के बांगरमऊ से चार विधायक के बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर ने साल 2017 में अपने आवास पर उसके साथ बलात्कार किया था। पीड़िता ने जब योगी आदित्यनाथ के आवास के बाहर कथित रूप से आत्मदाह का प्रयास किया था। तब ये मामला सामने आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+