राहुल गांधी का मोदी सरकार पर वार, बोले- अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए दुष्प्रचार नहीं, बल्कि...
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंदी को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि मोदी सरकार पर देश में चल रहे आर्थिक संकट को छिपाने के लिए दुष्प्रचार का सहारा ले रही है। राहुल गांधी ने कहा कि इस समय दुष्प्रचार, मनगढ़ंत खबरों और युवाओं के बारे में मूर्खतापूर्ण बातें करने की जरूरत नहीं है, बल्कि भारत को एक ठोस नीति की जरूरत है ताकि अर्थव्यवस्था की स्थिति को ठीक किया जा सके।'

राहुल गांधी ने कहा कि 'पहले स्वीकार करिए कि हमारे सामने समस्या है। यह स्वीकार करना ही अच्छी शुरुआत होगी।' इसके साथ-साथ राहुल गांधी ने एक अखबार में छपे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साक्षात्कार का हवाला देते हुए गांधी ने यह भी कहा कि पहले सरकार को स्वीकार करना चाहिए कि अर्थव्यवस्था को लेकर समस्या है।
इससे पहले कांग्रेस ने साक्षात्कार को साझा किया और सिंह के हवाले से कहा, "मेरा मानना है कि अब हम एक अलग तरह के संकट में प्रवेश कर रहे हैं, एक लंबी आर्थिक मंदी जो संरचनात्मक है। इस संकट का पहला कदम है कि हम स्वीकार करें कि हम इस समस्या का सामना कर रहे हैं। बता दें कि मंदी को लेकर विपक्ष पहले से ही नरेंद्र मोदी सरकार पर हमलावर है।
What India needs isn’t propaganda, manipulated news cycles & foolish theories about millennials, but a concrete plan to #FixTheEconomy that we can all get behind.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 12, 2019
Acknowledging that we have a problem is a good place to start.https://t.co/mAycubTxy1
इससे पहले कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अर्थव्यवस्था को लेकर ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि चुनाव के पहले गया था कि ओला-उबर ने रोजगार बढ़ाएं हैं। लेकिन अब बोला जा रहा है कि ओला-उबर की वजह से आटो सेक्टर में मंदी आ गई है। प्रियंका ने सवाल किया कि बीजेपी की यह सरकार अर्थव्यवस्था के मामले में इतनी भ्रमित क्यों हैं।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस करेगी पार्टी में प्रेरकों की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं को देंगे प्रेरणा












Click it and Unblock the Notifications