राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला- लॉकडाउन पूरी तरह फेल, आगे की रणनीति बताएं पीएम

लॉकडाउन पूरी तरह फेल, आगे की रणनीति बताएं पीएम: राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि कोरोना से निपटने में सरकार नाकाम दिख रही है। राहुल ने प्रेस वार्ता में कहा, भारत दुनिया का अकेला देश है जहां उस समय लॉकडाउन हटाया जा रहा है, जब वायरस सबसे तेजी से फैल रहा है। लॉकडाउन का उद्देश्य पूरी तरह से विफल हो गया है। लॉकडाउन पूरी तरह से फेल रहा है और इसी नाकामी का सामना भारत कर रहा है।

Recommended Video

      Rahul Gandhi का फिर Modi Government पर हमला, Lockdown को बताया प्लॉप | Coronavirus | वनइंडिया हिंदी
      rahul gandhi attack modi govt India facing the result of failed lockdown

      राहुल ने कहा, नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 21 दिनों में कोरोना की लड़ाई जीती जाएगी करीब साठ दिन हो गए हैं। बीमारी के बढ़ते वक्त लॉकडाउन हटाया रहा है, इसके नतीजे उम्मीद के एकदम उलट हैं। हम सरकार और प्रधानमंत्री से पूछना चाहते हैं कि अब आपका प्लान बी क्या है। इससे आगे अब कैसे बढ़ना है।

      राहुल ने कहा कि लॉकडाउन खोलने को लेकर सरकार की स्ट्रैटजी में प्रवासियों और राज्यों की मदद के लिए क्या इंतजाम हैं, ये भी सरकार बताए। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने आर्थिक पैकेज में जो दिया है, उससे कुछ नहीं होने वाला। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में हमारी सरकार है हम वहां लोगों को नकद मुहैया करा रहे हैं लेकिन केंद्र से हमें कोई मदद नहीं मिली।

      राहुल ने कहा कि फरवरी में जो चेतावनी मैंने सरकार को दी थी, वही आज भी कह रहा हूं। मेरा काम देश की समस्याओं के बारे में सरकार को आगाह करना है। मेरे कुछ जानने वाले पॉलिसीमेकर्स बताते हैं कि सरकार सोचती है कि अगर बहुत सारा पैसा गरीब लोगों को दे दिया तो बाहर के देशों में गलत इम्‍प्रेशन चला जाएगा, हमारी रेटिंग खराब हो जाएगी। मैं फिर से कह रहा हूं कि हिंदुस्‍तान की इमेज बाहर नहीं बनती, हिंदुस्‍तान के अंदर बनती है। आज हिंदुस्तान की शक्ति की रक्षा करने की जरूरत है। इसके लिए 50 फीसदी लोगों को डायरेक्ट कैश देना होगा। महीने का साढ़े सात हजार रुपये देना होगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+