राहुल गांधी का कार्यकर्ताओं को आदेश, कर्नाटक चुनाव के लिए लोगों से मिलकर तैयार करें घोषणा पत्र

बेंगलुरू। इस साल होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव का घोषणा पत्र तैयार कांग्रेस जनता की मदद से तैयार करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा है कि जनता से मिलकर पार्टी का घोषणा पत्र तैयार करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पीपुल्स मैनिफेस्टो तैयार करने को कहा है। राहुल ने पार्टी नेताओं से कहा है कि वो चुनाव के लिए जी-जीन से जुट जाएं और ज्यादा से ज्यादा सभाएं और कार्यक्रमों कर लोगों पर अपनी बात पहुंचाएं।

 लोगों के बीच जाकर बनाएंगे मैनिफेस्टो

लोगों के बीच जाकर बनाएंगे मैनिफेस्टो

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और राज्य में चुनाव से पहले एक सर्वसम्मत घोषणापत्र तैयार करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। पार्टी नेताओं का कहना है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के मैनिफेस्टो में शिक्षा, स्वास्थ्य, छोटे उद्योग और युवाओं को नौकरियां जैसे मुद्दे अहम करेंगे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अपने कार्यालय में बैठकर घोषणा पत्र बनाने के बजाय हम लोग जनता के बीच जाएंगे और उनके मुद्दे और जरूरतें जानकर, लोगों की मदद से पार्टी का घोषणा पत्र बनाएंगे।

राज्य में काम कर रहे कांग्रेस के सीनियर नेता

राज्य में काम कर रहे कांग्रेस के सीनियर नेता

कांग्रेस के सीनियर नेता वीरप्पा मोइली पहले से ही राज्य में चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। 224 सदस्यों वाली कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा के अलावा एचडी देवगौड़ा की अगुआई वाली जनता दल (सेक्युलर) और कई दूसरे क्षेत्रीय दल भी ताकत दिखाएंगे। मुख्य दलों ने एक-दूसरे दलों को नेताओं पर शब्दों से हमले भी शुरू कर दिए हैं। बीते दिनों में लगातार मिल रही हार के बीच कांग्रेस किसी भी तरह कर्नाटक में फिर से सरकार बचाना चाहेगी।

नेताओं में जुबानी जंग तेज

नेताओं में जुबानी जंग तेज

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग तेज हो गई है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह को बिना दिमाग वाला आदमी बता दिया है। मीडिया को दिए बयान में कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा, 'अमित शाह के पास दिमाग नहीं है, वह बिना दिमाग के आदमी हैं।' इससे पहले सिद्धारमैया ने ट्विटर के जरिए अमित शाह पर हमला बोला था। उन्होंने कहा, 'एक पूर्व कैदी जिसने कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लिए दूसरे कैदी का चुनाव किया है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+