राहुल का फरमान, दिल्ली में नजर न आएं कोई महासचिव
नयी दिल्ली। पहले लोकसभा चुनाव उसके बाद लगातार विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी परेशान हो चुके हैं। बार-बार मिल रही हार ने राहुल को सख्त रूख अपनाने पर मजबूर कर दिया है। झारखंड और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद राहुल गांधी ने पार्टी के महासचिवों पर सख्ती दिखाई और उन्हें फरमान जारी कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक आज दिल्ली में कांग्रेस महासचिवों की बैठक में राहुल ने कड़े तेवर अख्तियार करते हुए महासचिवों को सख्कित आदेश दिया है। राहुल ने लगातार हार के बाद महासचिवों को दो महीने का वक्त दिया है। उन्होंने महासचिवों को फौरन दिल्ली छोड़कर राज्यों में जाने का आदेश दिया है। राहुल ने महासचिवों को कहा है कि अगले 2 महीने में महासचिव प्रदेश, जिला, ब्लॉक कार्यकर्ताओं से मुलाकात करें।
उन्होंने महासचिवों को 2 महीनों में अपनी रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के बाद राहुल संगठन में बड़े बदलाव कर सकते हैं। राहुल ने महासचिवों को काडर आधारित पार्टी बनाने के लिए मेहनत करने की भी सलाह दी।












Click it and Unblock the Notifications