नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए ED कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नई दिल्ली, 20 जून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज एक बार फिर से प्रवर्तन निदेशालय के सामने पूछताछ के लिए पहुंच गए हैं। इससे पहले तीन दिन राहुल गांधी से ईडी पूछताछ कर चुकी है। आज चौथी बार ईडी के सामने पूछताछ के लिए राहुल गांधी पेश होंगे। ईडी नेशनल हेराल्ड केस में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में राहुल गांधी से पूछताछ कर रही है। जिस तरह से राहुल गांधी को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया उसके बाद कांग्रेस ने इसके खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन किया था। आज एक बार फिर से कांग्रेस राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र राहुल गांधी के खिलाफ बदले की राजनीति कर रहा है।

Recommended Video

      National Herald Case: Rahul Gandhi से पूछताछ पर Congress-BJP आमने-सामने | वनइंडिया हिंदी | *Politics
      rahul

      इससे पहले वानाड के सांसद राहुल गांधी से ईडी ने 13 जून से 15 जून तक लगातार तीन दिन तक पूछताछ की थी। रिपोर्ट के अनुसार राहुल गांधी से ईडी ने शुक्रवार को फिर से पेश होने के लिए कहा था लेकिन राहुल गांधी ने अपील की थी कि उन्हें शुक्रवार को छूट दी जाए वह एक बार फिर से सोमवार को पूछताछ के लिए आ जाएंगे। इसके बाद ईडी ने राहुल गांधी को फिर से पूछताछ के लिए आने के लिए समन भेजा। राहुल गांधी की अपील की ईडी ने स्वीकार कर लिया था। दरअसल राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हैं, ऐसे में 17-20 जून तक के लिए ईडी ने राहुल गांधी को छूट दे दी थी।

      कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रविवार को ट्वीट कर के लिखा कि कल लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस युवा के खिलाफ अग्निपथ भर्ती योजना और मोदी सरकार की बदले की राजनीति के तहत राहुल गांधी को निशाना बनाने के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल शाम को राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेगा। बता दें कि इससे पहले ईडी ने राहुल गांधी से यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड में गांधी परिवार के स्वामित्व को लेकर पूछताछ की थी और किस तरह से असोसिएटेड जर्नल्स इससे जुड़ी है। बता दें कि असोसिएटेड जर्नल्स ही नेशनल हेराल्ड अखबार को चलाती है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+