मॉब लिंचिग के दोषियों का स्वागत करने पर जयंत सिन्हा के खिलाफ राहुल का ऑनलाइन अभियान
मॉब लिंचिग के दोषियों का स्वागत करने पर जयंत सिन्हा के खिलाफ राहुल का ऑनलाइन अभियान
नई दिल्ली। मॉब लिंचिंग (पीट कर मार देने) के मामले में जमानत पर छूटे आठ दोषियों का स्वागत करने और उनको मिठाई खिलाने को लेकर केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के खिलाफ राहुल गांधी ने ऑनलाइन अभियान शुरू किया है। राहुल गांधी ने ट्विटर पर पढ़े-लिखे होकर जयंत सिन्हा के हत्या के दोषियों को माला पहनाने पर आलोचना करते हुए ऑनलाइन पिटीशन साइन करने की अपील की है। ये पिटीशन हावर्ड यूनिवर्स्टी से जयंत सिन्हा का पूर्व छात्र का दर्जा खत्म करने को लेकर है। केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने हावर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।

पिछले साल 27 जून को करीब 100 लोगों की भीड़ ने पशु व्यापारी अलीमुद्दीन अंसारी की हजारीबाग जिले के रामगढ़ में दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पांच महीने में सुनवाई करते हुए इस साल 21 मार्च को 11 को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। फास्ट ट्रैक कोर्ट से सजा पाने के बाद सभी दोषियों ने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। आठ लोगों को झारखंड हाईकोर्ट ने बीते हफ्ते जमानत दे दी।
जमानत मिलने के बाद आठ सजायाफ्ता युवक हजारीबाग से सांसद और केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के घर पहुंचे। जहां पर जयंत सिन्हा ने इन सभी युवकों का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। हत्या में दोषी युवकों के स्वागत समारोह की तस्वीरें सामने आई तो सिन्हा सवालों के घेरे में आ गए।

वहीं मामले को लेकर आलोचना होने पर सिन्हा ने कहा है कि ये लोग घर आए तो मैंने उन्हें केवल इसकी शुभकामनाएं दी थीं। सिन्हा ने कहा कि वो किसी का पक्ष नहीं ले रहे हैं। कानून अपना काम करेगा और जो दोषी होगा उसे सजा मिलेगी, वहीं अगर कोई निर्दोष है तो वो छूटेगा। सिन्हा ने कहा कि वो जनप्रतिनिधि हैं और उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का अहसास है। सिन्हा ने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।
-
Kerala C Voter Survey: केरल से भी आ रही राहुल गांधी के लिए टेंशन की खबर! बदल रहा वोटर्स का मिजाज -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications