साउथ में राहुल के सामने मोदी हुए बौने तो आप बेअसर: सर्वे

सीएनएन-आईबीएन-सीएसडीएस-लोकनीति-द वीक इलेक्शन ट्रैकर और चेन्नै मैथमेटिकल इंस्टिट्यूट द्वारा कराए गए ताजा सर्वे में ये बात साबित हुई है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कर्नाटक में 12 से 18 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। बीजेपी को 7-12 सीटें और जेडीएस को 1-4 सीटों पर कामयाबी मिल सकती है। वहीं यहां आम आदमी पार्टी का खाता भी खुलता नजर नहीं आ रहा है।
मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के चुनावी अभियान से दलितों, अल्पसंख्यकों और ओबीसी में कांग्रेस की लोकप्रियता बढ़ रही है। कांग्रेस को इन्हीं समुदायों से भारी समर्थन मिल सकता है। जबकि भाजपा को अपर कास्ट और वर्चस्व वाली जातियों में समर्थन मिलता दिख रहा है।
सर्वे के मुताबिक 35 पर्सेंट वोटर येदयुरप्पा की भाजपा में वापसी के समर्थन में है तो 54 पर्सेंट वोटर इसके खिलाफ । जब लोगों से पीएम पद को लेकर सवाल किए गए तो कर्नाटक में 32 पर्सेंट लोगों की पसंद नरेंद्र मोदी, 27 पर्सेंट लोगों की पसंद राहुल गांधी, 8 पर्सेंट लोगों की पसंद सोनिया गांधी और 7 पर्सेंट लोगों की पसंद एचडी देवेगौड़ा हैं।












Click it and Unblock the Notifications