9 जनवरी को जयपुर में किसानों की रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 9 जनवरी को जयपुर में शहर के विद्याधर नगर स्टेडियम किसानों की एक रैली को संबोधित करेंगे। जाहिर तौर पर लोकसभा चुनाव के लिए राज्य से बिगुल फूंकेंगे। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार आने के बाद राहुल गांधी का यह पहला दौरा होगा। राहुल गांधी इस किसान रैली में भारतीय जनता पार्टी पर एक बार फिर निशाना साधेंगे। इस रैली को कांग्रेस के लिए चुनावी बिगुल माना जा रहा है।

बता दें कि विधानसभा चनाव के दौरान राहुल गांधी ने राज्य के किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। इसके बाद राज्य की सत्ता हासिल करने के बाद कांग्रेस सरकार ने कर्जमाफी का ऐलान भी कर दिया। एक बार फिर किसानों के मुद्दे पर भाजपा और किसानों के प्रति उसकी नीतियों पर हमला कर सकते हैं। राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी पूरे दम खम के साथ लगे हुए हैं।
यह भी पढ़ें- परेश रावल का कांग्रेस पर आरोप- 26/11 मुंबई हमले के बाद छोड़ा सर्जिकल स्ट्राइक का आइडिया
सूत्रों ने कहा कि ऐसे मंत्रई जिन्हें राजस्थान में जिलों का प्रभारी बनाया गया है, वो लोग भी पूरी तरह से एक्टिव हो गए। प्रभारी मंत्री किसानों को उनके लिए कांग्रेस की ओर से किए गए कार्यों के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान कर रहे हैं। नेता राहुल गांधी की इस रैली को सफल बनाने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस दावा कर रही है कि जयपुर में लाखों किसान राहुल गांधी को सुनने को लिए इकट्ठा होंगे। राहुल गांधी इसके अलावा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी किसान रैली को संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ें- 'नान' घोटाले की जांच IPS कल्लूरी के हवाले, लोकसभा चुनाव से पहले सौंपनी होगी रिपोर्ट












Click it and Unblock the Notifications