Rahul Gandhi Adani प्रकरण में हमलावर, 'कांग्रेस नेताओं' के नाम अडानी से जोड़े! पूछा 20 हजार करोड़ वाला सवाल
Rahul Gandhi Adani प्रकरण में बीजेपी पर लगातार हमले बोल रहे हैं। पुराने कांग्रेस नेताओं- गुलाम नबी आजाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को राहुल ने अडानी से जोड़ा है। जानिए मामला

Rahul Gandhi Adani मामले में एक बार फिर हमलावर हैं। Ghulam Nabi Azad, असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई पुराने कांग्रेस नेताओं के नाम को अडानी से जोड़ते हुए राहुल ने इन नेताओं पर निशाना साधा।
सच छिपाने के आरोप
राहुल ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने अडानी के नाम के एक-एक अक्षर से इन नेताओं के नाम जोड़े हैं। अडानी मामले पर राहुल ने ताजा ट्वीट में कहा, "सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज़ भटकाते हैं!"
20 हजार करोड़ किसके?
अरबपति उद्योगपति गौतम अडानी की शेल कंपनी में हजारों करोड़ रुपये के निवेश का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा, "सवाल वही है - अडानी की कंपनियों में ₹20,000 करोड़ बेनामी पैसे किसके हैं?"
ADANI का हर अक्षर पर एक कांग्रेसी!
बता दें कि राहुल गांधी ने जिन पुराने कांग्रेस नेताओं को अडानी के नाम से जोड़ा है। ADANI के हर अक्षर से एक कांग्रेस नेता के नाम को जोड़ा गया है। उसमें सबसे पहले गुलाम नबी आजाद का नाम आता है। फिर उन्होंने उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लिखा।
किरण रेड्डी और CM हिमंता के नाम भी शामिल
राहुल ने जो फोटो ट्वीट की है, इसमें आंध्र प्रदेश के नेता किरण रेड्डी, असम के वर्तमान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले अनिल एंटनी के नाम शामिल हैं।
कई कांग्रेसी नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
अनिल एंटनी पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे हैं। आजाद पार्टी से अलग होने के बाद अलग दल का गठन कर चुके हैं। सिंधिया काफी पहले ही कांग्रेस का साथ छोड़ चुके हैं। UPA की सरकार में मंत्री रह चुके कई नेता भी कांग्रेस छोड़ चुके हैं।
निरंतर अटैक कर रहे हैं राहुल
इससे पहले विगत 25 मार्च को भी राहुल ने 20 हजार करोड़ वाला सवाल पूछा था। इस बार राहुल ने जिन कांग्रेस नेताओं के नाम लिखे हैं, इनके अलावा जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह जैसे कई दिग्गज लोग भी कांग्रेस पार्टी छोड़ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications