घोषणापत्र तैयार करने के लिये चुनिंदा महिलाओं से भोपाल में चर्चा करेंगे राहुल गांधी

यहां राहुल गांधी चौपाल लगाकर महिला प्रतिनिधियों की बात सुनेंगे। इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए विभिन्न क्षेत्रों की 231 महिलाओं ने अपनी सहमति भेज दी है। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस आयोजन में राहुल गांधी देश की चुनिंदा महिलाओं से जानने की कोशिश करेंगे कि सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक रूप से महिला सशक्तिकरण के लिए क्या किया जा सकता है।
इन महिलाओं के प्रमुख सुझावों को कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार होने वाले घोषणा पत्र में शामिल करेगी। इस आयोजन को सफल बनाने की जिम्मेदारी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शोभा ओझा संभाले हुए हैं। आयोजन स्थल पर एसपीजी के जवानों की नजर है, वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कांग्रेस से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के अलावा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दो बैठकों में हिस्सा लेंगे। पहली बैठक पार्टी प्रतिनिधियों के साथ होगी और दूसरी बैठक विधानसभा चुनाव में उतरे उम्मीदवारों को लेकर है।












Click it and Unblock the Notifications